नाहन। सिरमौर के महाराजाओं के समय में स्वच्छता की तुलना में नाहन शहर पूरे भारतवर्ष में दूसरे स्थान पर माना जाता था जबकि उस समय प्रथम स्थान पर स्वच्छता के आधार पर कलकत्ता को माना जाता था! समय की विडम्बना देखो कि अब जब केन्द्र सरकार ने स्वच्छता पर सर्वेक्षण 2020 कराया तो ये दोनों शहर ही अपने क्षेत्र की स्वच्छता को कोसों दूर ले गए! जहाँ तक नाहन शहर में सफाई कि स्वाल है तो यहाँ हर ओर गंदगी ही फैली हुई नजर आती है जिस ओर यहां की जनता से ज्यादा नगर परिषद जिम्मेवार है जो गंदगी फैलाने वालों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करते! इसी का ही परिणाम है कि आज नाहन शहर स्वच्छता के अनपात में 147वे स्थान पर पहुँच गया है! अभी भी परिषद के अधिकारियों ने नाहन शहर को साफ रखने के लिए अभियान चलाया हुआ है और इस के अनुसार शहर को डस्टबिन फ्री रखने का काम चलाया हुआ है और घर-घर से कूडा उठाने के लिए वाहन चलाए हुए हैं मगर फिर भी लोग सडको और गलियों के किनारे घरों का कूडा फैंक रहे हैं! हैरानी की बात यह है परिषद के अधिकारी ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने में फेल हो रहे हैं और शहर गंदा हो रहा है!
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26
