Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»8.करोड़ रुपये का मझाडा पुल अगले दो माह में होगा जन समर्पित-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    8.करोड़ रुपये का मझाडा पुल अगले दो माह में होगा जन समर्पित-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaAugust 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में 187.86 करोड़ रुपये सड़कों और 69.85 करोड़ पुलों पर हो रहे हैं व्यय

    नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग दशकों तक सड़कों और पुलों के अभाव में तरसते रहे किन्तु किसी ने उनकी सुनी नहीं। उन्होंने कहा कि गत ढाई वर्ष में जब से प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार बनी है तब से क्षेत्र का सूरत ए हाल बदल गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 187.96 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और 69.85 करोड़ रुपये की लागत से रिकार्ड 25 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।
    डा. बिन्दल आज बलसार के समीप खांदा में 50 लाख रुपये की लागत से निहोग-बलसार सड़क में बलसार खडड पर खांदा पुल के शिलान्यास पटिटका के अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने 28 जुलाई को शिमला से आॅनलाईन इस पुल का शिलान्यास किया था।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कौलावाला भूड़ क्षेत्र में 8.20 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा मझाड़ा पुल दो माह के अंदर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ रुपये की लागत से लवासा चैकी बलसार सड़क का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कहा कि 2 करोड़ रुपये की लागत से त्रिलोकपुर-अंधेरी सड़क पर बुढडियों का पुल बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। इसी प्रकार रूण नदी पर 3.85 करोड़ रुपये की लागत से अंधेरी पुल, का निर्माण कर जन समर्पित किया गया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि आने वाले समय में नाहन क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी क्योंकि वर्तमान में क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, कौलावाला भूड की प्रधान संतोष, श्री महेन्द्र पाल, प्रीत मोहन, गोवर्धन, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.