Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस पर विशेष आयोजन, नेहरू के आदर्शों को किया याद
    • युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं -संजय अवस्थी
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    • बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, November 14
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं -संजय अवस्थी
    सोलन

    युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं -संजय अवस्थी

    By Himachal VartaNovember 14, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं तथा सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांझू में दो दिवसीय बाल मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
    विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल लोगों को आपसी मेल-मिलाप एवं स्वस्थ मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
    संजय अवस्थी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव था। बच्चों के प्रति उनके इसी प्रेम और समर्पण के सम्मान में उनके जन्मदिवस को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित भी किया।
    उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को अपनी असीमित ऊर्जा का सदुपयोग खेलकूद, सामाजिक कार्यों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को आत्मसात करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सहेजने का भी आग्रह किया।
    उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं समर्पण की भावना के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सामूहिक सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 46 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस राशि से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    उन्होंने मांझू से बड़यावन संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की, शिमला-मांझू बस सेवा को पुनः शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके, महिला मंडल मांझू, मानन, कुफरी और काउली को सामान क्रय करने के लिए 21-21 हज़ार रुपए, महिला मण्डल मानन के भवन की मुरम्मत कार्य के लिए 50 हज़ार रुपये, आयोजक समिति को 21 हज़ार रुपए और स्कूली बच्चों की मिठाई के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा की।
    मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों और विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
    इस अवसर पर संजय अवस्थी ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अंजना वर्मा, ग्राम पंचायत पलोग की प्रधान कांता देवी, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत पलोग के उप-प्रधान वेद प्रकाश, व्यापार मण्डल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, तथा जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थेे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस पर विशेष आयोजन, नेहरू के आदर्शों को किया याद
    • युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं -संजय अवस्थी
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.