Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    • बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    • प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
    • बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    सिरमौर

    बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी

    By Himachal VartaNovember 13, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)खनन अधिकारी जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई के अंर्तगत बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क एनएच-707, किलोमीटर 0/00 पर भूस्खलन के कारण एकत्रित हुई लगभग 7,650 मीट्रिक टन मलबा/खनिज सामग्री की नीलामी 17 नवंबर, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तहसीलदार कमरऊ के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
    नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि से पूर्व सड़क के उक्त स्थान पर जाकर खनिज सामग्री का जायजा ले सकते हैं तथा निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
    नीलामी के लिए कुल आरक्षित राशि 20,65,500 (बीस लाख पैंसठ हजार पांच सौ रुपये मात्र) निर्धारित की गई है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। जो बोलीदातों को नीलामी उपरांत वापिस कर दी जाएगी। सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत तुरंत जमा करवाना होगा तथा शेष बोली राशि नीलामी की तिथि से एक माह के भीतर जमा करवानी होगी। निर्धारित समय में पूरी राशि जमा न करवाने की स्थिति में जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
    सफल बोलीदाता को निर्धारित समयावधि में खनिज सामग्री को उठाना होगा। बोली राशि में रॉयल्टी सम्मिलित होगी, जबकि टीसीएस की राशि अलग से जमा करवानी होगी। अधीनस्थ अधिकारी को बिना कोई कारण बताए नीलामी को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार रहेगा। नीलामी की अन्य शर्तें निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    • बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    • प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.