नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल, मोगीनंद में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी के 24, एलकेजी के 27 तथा यूकेजी के 24 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सैनी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाया। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का वातावरण बच्चों की खुशियों और उत्साह से सराबोर रहा।
Breakng
- मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
- कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
- बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
- प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
- बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
Friday, November 13
