नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन के लिए जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों के तहत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर, 2026 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि योजना के तहत पहले से किए गए सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिन्हित परिवारों की डेटा एंट्री की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन परिवारों की सूची का अंतिम बार सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी अपात्र परिवार सूची में शामिल न रहे। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों की समेकित सूची लोगों के सामने रखी जाएगी, ताकि सूची पर चर्चा और जनसमीक्षा की जा सके। ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी इन सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा। विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा करने की आवश्यकता नहीं होगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने तथा लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
Breakng
- मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
- कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
- बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
- प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
- बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
Friday, November 13
