Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    • बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    • प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
    • बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
    सोलन

    प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी

    By Himachal VartaNovember 13, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप परिवर्तन कर रही है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के धुँधन स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
    उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकोें से आग्रह किया कि युवाओं को अपनी संस्कृति, परम्पराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी अवश्य दें ताकि युवा बेहतर एवं उतरदायी नागरिक बन सकें।
    विधायक ने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र की मज़बूती पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 5वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ हिमाचल आज पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के में खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
    इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    संजय अवस्थी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब और स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट का निरीक्षण किया तथा सलामी ली।
    उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव तक विकास के लाभ पंहुचाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत धुँधन में विकास कार्यों के लिए अभी तक 1.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किये जा चुके हैं।
    उन्होंने स्कूल में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 3 लाख रुपए, स्कूल के मुख्य द्वार के मुरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रुपए, धुँधन और टुइरु गाँव के मोक्षधाम निर्माण कार्य के लिए 2.5 लाख रुपये, आयोजन समिति को 21 हज़ार रुपए और स्कूली छात्रों को मिठाई के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की।
    विधायक ने समारोह के उपरांत स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के समाधान तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य रामरतन बंगा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रितु ठाकुर, ग्राम पंचायत धुँधन की पूर्व प्रधान शकुंतला देवी, ग्राम पंचायत धुँधन के उप-प्रधान यशवेंद्र राठौर, कांग्रेस पार्टी से नरेश अवस्थी, दिनेश शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
    • कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
    • बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
    • प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.