नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने तथा मेले का विधिवत शुभारंभ करने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री को विधायक श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड श्री विनय कुमार तथा उपायुक्त सिरमौर एवं उपाध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड श्रीमती प्रियंका वर्मा ने आज शिमला में भेंट कर आमंत्रित किया । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को जिला सिरमौर की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के महत्व से अवगत करवाया तथा समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया। उपमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए जिला वासियों को शुभकामाएं भी दी। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला जिला सिरमौर का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है जो 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक श्री रेणुका जी में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला भगवान परशुराम एवं माता रेणुका के पवित्र मिलन का प्रतीक है तथा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक भी है।
Breakng
- मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित
- कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 350 पद
- बड़वास-चौकी मिरगवाल सड़क पर उपलब्ध खनिज सामग्री की 17 नवंबर को होगी नीलामी
- प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी
- बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
Friday, November 13
