Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त परूथी को अपनी मांगों को लेकर मिले मन्दिर के कर्मचारी!
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त परूथी को अपनी मांगों को लेकर मिले मन्दिर के कर्मचारी!

    By Himachal VartaJuly 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    यूनियन ने डीसी सिरमौर से की मंदिर न्यास के कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार करने की मांग…

    नाहन। महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर मजदूर यूनियन ने आज डीसी सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी को ज्ञापन सौंप कर जल्द मांगे पूरी करने की मांग की है। यूनियन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि मंदिर न्यास प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रबंधन के साथ यूनियन का समझौता हुआ था कि प्रबंधन यूनियन को कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाकर सौंपेगा। क्योंकि मंदिर न्यास के तहत कार्यरत दैनिक भोगियों को पसंद के आधार पर नियमित किया जा रहा है। जो सही नहीं है। मजदूर यूनियन ने डीसी सिरमौर से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जल्द बनाई जाए।

    इस वरिष्ठता सूची की सत्यापित कॉपी यूनियन को भी प्रदान की जाए। वरिष्ठता के आधार पर ही कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर न्यास प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों पर एक जैसे नियम लागू नहीं किए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में विरोध व विरोधाभास उत्पन्न हो रहा है।

    उन्होंने डीसी सिरमौर से मांग करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ एक जैसा व्यवहार व नियम लागू किए जाएं। उधर, यूनियन के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा मंदिर न्यास को वर्ष 2011 में 11 कर्मचारियों को 2 महीने के नियमित करने आदेश जारी किए गए थे। मगर मंदिर न्यास द्वारा इन कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.