Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आगामी नगर पालिका परिषद नाहन व पांवटा साहिब के निर्वाचन के लिए वार्डो की परिसीमन में नही होगा कोई बदलाव – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    आगामी नगर पालिका परिषद नाहन व पांवटा साहिब के निर्वाचन के लिए वार्डो की परिसीमन में नही होगा कोई बदलाव – उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। आगामी नगर पालिका परिषद नाहन व पांवटा साहिब के निर्वाचन के लिए वार्डो के परिसीमन में कोई बदलाव नही होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौरडॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (वार्डो के पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 1994 के नियम 6 के अंतर्गत वार्डो को अधिसूचित करने के लिए गत दिनों सुझाव मांगे गए थे, जिसके परिणामस्वरूप वार्ड न० 13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ के निवासी रघुवीर सिंह, अमरजीत सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह व जसबीर सिंह द्वारा सुझाव प्राप्त हुए थे जिसके अंतर्गत उन्होने मोहल्ला गोविन्दगढ़ के वर्तमान पार्षद के कार्य से संतुष्ट न होने के कारण वार्ड नं 13 के मोहल्ला गोविन्दगढ़ को वार्ड नं० 6 में मिलाने का अनुरोध किया था। इसके अतिरिक्त, पांवटा साहिब नगरपालिका परिषद के वार्ड नम्बर 5 को वार्डनम्बर 7 में मिलाए जाने के सुझाव के विरूद्ध शिवानी वर्मा ने वार्डों के परिसीमन को यथास्थिति में रखने के सुझाव प्रस्तुत किए थे।
    उन्होंने बताया कि गोविन्दगढ़ मोहल्ला में मतदाताओं की कुल संख्या-730 है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 342 व पुरूष मतदाताओं की संख्या 388 है जबकि वार्ड न० 6 में कुल मतदाता 923 जिसमें महिला मतदाता 455 व पुरूष 468 हैं। वर्तमान में मोहल्ला गोविन्दगढ़ वार्ड नं0 13 में आता है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1403 है। यदि वार्ड नं 13 से मोहल्ला गोविन्दगढ़ को वार्ड नं0 6 में मिलाया जाता है तो वार्ड नं0 6 के मतदाताओं की संख्या 1653 के करीब हो जायेगी, जबकि वार्ड नं0 13 की जनसंख्या वर्तमान में 2500 है जोकि बढ़कर 3650 हो जायेगी तथा वार्ड नं 13 में लगभग 673 वोटर शेष रह जायेंगे जोकि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 की धारा 10(2) में वर्णित समान जनसंख्या बँटवारा के प्रावधान अनुसार नहीं है। नियमानुसार गहनता से जांच करने के उपरान्त पाया गया कि आक्षेपकताओं द्वारा मोहल्ला गोविन्दगढ़ को वार्ड नं0 6 में मिलाने की मांग न्यायसंगत नहीं है, इसलिए आक्षेपकर्ताओं की मांग को अस्वीकृत किया जाता है तथा वार्डों के परिसीमन को यथा स्थिती में ही रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 5 के कुछ क्षेत्र को वार्ड नम्बर 7 में मिलाए जाने के सुझाव प्राप्त हुए थे, जिस पर नियमानुसार गहनता से जांच करने के उपरान्त पाया गया कि वार्ड नम्बर 5 के क्षेत्र को वार्ड नम्बर 7 में मिलाने की मांग न्यायसंगत नहीं है इसलिए पांवटा साहिब नगरपालिका परिषद के वार्डों के परिसीमन को भी यथा स्थिती में ही रखा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.