Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के ‘आनलाइन प्रसाद छिन्नमस्तिका भोग’ का शुभारंभ किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के ‘आनलाइन प्रसाद छिन्नमस्तिका भोग’ का शुभारंभ किया

    By Himachal VartaJuly 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर के ‘आॅनलाइन प्रसाद छिन्नमस्तिका भोग’ का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने राज्य में सामाजिक भीड़ और संक्रमण के फैलाव को रोकने की दिशा में सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों को बंद रखा है। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश के अधिकतर धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं को आॅनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, परंतु डाक विभाग के समन्वय से श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान करने की सुविधा का शुभारंभ पहली बार किया गया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में विशेषकर सावन अष्टमी मेले के दौरान देशभर से लाखों लोग आते थे, परंतु इस बार मंदिर बंद है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद की होम डिलीवरी सेवा प्रदान करने के ऊना जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रसाद की आॅनलाइन डिलीवरी के लिए भारतीय डाक विभाग के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी मुख्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास और रख-रखाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का प्रमुख पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार इस तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अलावा धार्मिक स्थल को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु अब दर्शन और प्रसाद के लिए आॅनलाइन आवेदन कर अपने घर पर ही इस धार्मिक स्थल का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और बाबा काशी विश्वनाथ, बनारस के बाद ‘प्रसाद’ की होम डिलीवरी की सुविधा देने वाला अग्रणी राज्यों में एक बन गया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिले की विकासात्मक मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 16.15 करोड़ रुपये व्यय कर माता चिंतपूर्णी मन्दिर के लिए सड़क का स्तरोन्यन व रख-रखाव किया जा रहा है।
    चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चैधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और चिंतपूर्णी में मल निकासी योजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
    मुख्य महाडाकपाल सुनिता कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक प्रसाद का समयबद्ध व ठीक प्रकार से वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
    उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धालु प्रसाद माता चिंतपूर्णी की वेबसाइट www.matashrichintpurni.com/online-prasad 

    पर मंगवा सकते हैं।
    उपमण्डलाधिकारी तोरूल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.