Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भगाणी : रैड जोन से आने वालों की सूचना देना पड़ा महंगा, मार पिटाई सहित एफआईआर का खामियाजा
    हिमाचल प्रदेश

    भगाणी : रैड जोन से आने वालों की सूचना देना पड़ा महंगा, मार पिटाई सहित एफआईआर का खामियाजा

    By Himachal VartaJuly 28, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। रैड जोन से आने वालों की सूचना देना एक परिवार को महंगा साबित हुआ। नतीजा यह हुआ कि परिवार को न केवल मारपीट का सामना करना पड़ा, साथ ही आपराधिक मामला भी दर्ज हो गया है। इस घटना की शुरूआत 25 जुलाई को होती है। परिवार की सदस्य मेघना सिंह कोरोना हेल्पलाइन पर एक शिकायत दर्ज करवाती है। इसके मुताबिक पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर बेटी, दामाद व नाती देहरादून के रैड जोन से आए हैं। पास 12 घंटे का था, लेकिन कई दिन तक रहने का मकसद था। यही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया कि रैड जोन से आए लोग गांव में घूमने भी निकले थे।
    शिकायत के बाद मेघना को पुलिस चौकी से देहरादून से आए परिवार के बारे में जानकारी मांगी गई। मेघना सिंह का कहना है कि 10 मिनट में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इसके बाद पड़ोसी परिवार के देहरादून से आए लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए। दूसरा विकल्प वापसी का दिया गया। वो वापस देहरादून लौट गए, मगर 26 जुलाई को पड़ोसी परिवार ने पंचायत प्रधान व सचिव को यह कहकर गुमराह किया कि हम लोग नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ कंटेनमेंट जोन से आए हैं। इसके बाद पंचायत सचिव ने भी घर आकर उनसे पूछताछ की। सचिव के बाहर निकलते ही पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
    मेघना सिंह का यह भी आरोप है कि दूसरे पक्ष में पुलिस विभाग का एक रिटायर्ड कांस्टेबल भी है। गाली-गलौज का जब विरोध किया तो वो लोग मार पिटाई पर उतारू हो गए। तीन लोगों ने भाई पर जानलेवा हमला किया। मेघना का कहना है कि तुरंत ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भाई व व मुंह बोले भाई को पांवटा साहिब मेडिकल के लिए ले जाया गया। मेघना सिंह का कहना है कि उसे व उसकी मां को भी  बुरी तरह से पीटा गया है। इसके बाद उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। साथ ही कहा कि यह भी धमकियां दी जा रही हैं कि अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली जाती तो झूठे मुकदमे दायर करवाएंगे। मेघना का कहना है कि विरोधी पक्ष का व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस से 2019 में सेवानिवृत हुआ है।
    बहरहाल, मेघना का यह कहना है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का क्या औचित्य है, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मेघना ने उनके साथ ही निर्मम मारपिटाई की तस्वीरें भी साझा की हैं। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर गंभीर चोटें होंगी तो उसके अनुरूप कार्रवाई होगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.