Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर के बनने पर खुशी जाहिर करते हुए!
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर के बनने पर खुशी जाहिर करते हुए!

    By Himachal VartaAugust 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    राम मंदिर आंदोलन के जुल्म की याद आते ही सिहर उठती है आत्मा : डा. राजीव बिंदल

    राम मंदिर आंदोलन के जुल्म की याद आते ही सिहर उठती है आत्मा : डा. राजीव बिंदल
    नाहन में डा बिंदल के साथ अन्य भाजपा सदस्य (फोटो)

    नाहन। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गई। इस अवसर पर नाहन शहर में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हलवा बांटकर खुशियां का इजहार किया, वहीं माजरा स्थित श्रीमहादेव गौ-शाला में हवन और यज्ञ का आयोजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।
    नाहन और माजरा में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत पावन दिन है जिसका इंतजार करोड़ों भारतीयों ने लगभग 500 साल तक किया।

    डा. बिन्दल ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का यह भव्य मंदिर न केवल हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षक एवं संवाहक के रूप में स्थापित होगा बल्कि भगवान श्री राम का यह मंदिर विश्व स्तर पर नैतिक मूल्यों, मर्यादा, शांति, सदभाव और भाईचारे के प्रतीक के रूप में भी उभरेगा।

    डा. बिन्दल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए आंदोलन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं इस आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने कार सेवा के संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि आयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में असंख्यक कार सेवकों ने राम काज के लिए सीने में गोलियां खाई हैं। मंदिर निर्माण आंदोलन में लाखों राम भक्तों ने कड़ा संघर्ष किया और भूखे-प्यासे रहे, कई दिनों तक पैदल यात्राएं की।

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि उन्हें याद है कि किस प्रकार राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले राम भक्तों को प्रताड़ित किया, डंडे, लाठियों से उन्हें पीटा गया, अश्रु गैस छोड़े गए, यहां तक कि उन पर गोलियां भी चलाई।

    राम मंदिर आंदोलन का वह भयावह दृष्य जब आखों के सामने आता है तो आज भी आत्मा सिहर उठती है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन मन को सकून देने वाला है और हमें खुशी है लाखों कार सेवको का बलिदान व्यर्थ नहीं गया।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर पार्षद, भाजपा प्रमुख नेताओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा के अलावा माजरा के प्रधान विजेश गोयल, कुलदीप ठाकुर आदि मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.