Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के मेजर जनरल रिटायर्ड अतुल कौशिक बने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के मेजर जनरल रिटायर्ड अतुल कौशिक बने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन

    By Himachal VartaAugust 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सरकार ने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य पद पर नियुक्ति की है। जिला सिरमौर के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक को आयोग का चेयरमैन तो वहीं सदस्य के पद पर हमीरपुर जिला के प्रो. कमलजीत सिंह को नियुक्त किया गया है। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग से पहली जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। वे मूलत: सिरमौर जिला के नाहन के गुन्नुघाट  क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उनके पिता       स्वर्गीय  आर. सी. कौशिक भारत के उच्चतम न्यायालय के वकील रह चुके हैं तथा माता प्रतिभा कौशिक अध्यापिका के रूप में सेवानिवृत्त हो कर समाजिक कार्य करने में व्यस्त है।

    हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल विश्व का एक ऐसा प्रशिक्षण स्कूल है, जहां भारतीय सेना के जवानों को किसी भी ऊंचाई वाले रण क्षेत्र पर जाने से पूर्व विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। विदेशों से भी सेना यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने आती है। अतुल कौशिक को सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। अतुल कौशिक ने कहा कि सेवानिवृति के बाद से वह गांव में खेतीबाड़ी कर रहे थे। अब उन्हें नई भूमिका मिली है तो पहले अपने कार्य को समझेंगे और बेहतर कार्य करेंगे ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। वह सोमवार को शिमला आएंगे और मंगलवार तक अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.