डॉ0 सैजल ने स्थानातरिंत किए गए आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा
नाहन। स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा0 राजीव सैजल ने सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगन में जिला की पहली हिम ईरा शॉंप का आज शुभारम्भ किया।
उन्होने बताया कि कोविड-19 के चलते स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्राकृतिक उत्पादों को बेचने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर हिम ईरा की दुकान खोली जाएगी जिससे लोगों का रूझान प्रकृति की ओर बढ़ेगा।
उन्होने बताया कि इस हिम ईरा शॉप का संचालन ग्राम पंचायत आम्बवाला-सैनवाला की स्वयं सहायता समूह शगुन, द्वारा किया जाएगा। उन्होनें बताया इस स्वयं सहायता समूह के सदस्य हिम ईरा शॉप के अतिरिक्त आयुर्वेदिक अस्पताल के कैन्टीन का भी संचालन करेगे ताकि स्वयं सहायता समूह के सदस्यो की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहे।
इससे पहले डॉ0 सैजल ने स्थानातरिंत किए गए आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए बताया कि इस भवन की एक मंजिल कोविड-19 के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य मजिलों मंे आयुर्वेदिक पद्धति से रोगियों का उपचार होगा और छत पर प्राकृतिक मड थैरेपी से लोगों का उपचार भी किया जाएगा।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Thursday, June 25
