Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

    By Himachal VartaAugust 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
    मुख्यमंत्री ने 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 7वीं गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय भवन, 3.52 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) शमशी में निर्मित शहरी आजीविका भवन और छात्रावास, मलाणा में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय भवन और अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अन्तर्गत 1.24 करोड़ रुपये की लागत से सुम्मा में सरवरी खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया।
     जय राम ठाकुर ने 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ पाठशाला चन्सारी के भवन तथा कुल्लू में 3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महिला पुलिस थाने के भवन की आधारशिला रखी।
    आइटीआई शमशी में लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हम सभी को सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने, फेस कवर और फेस मास्क का उपयोग करने के लिए मज़बूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई दिनों के लाॅकडाउन के बावजूद प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोया है। उन्होंने कहा कि सभी ने पीएम केयर्स और सीएम कोविड फंड के लिए उदारतापूर्वक अंशदान किया है। निर्वाचित प्रतिनिधी भी प्रदेश में कोविड-19 महामारी से प्रभावशाली तरीके से लड़ने के लिए हर संभव अंशदान कर रहे हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लगभग 2.25 लाख लोगों को वापिस लाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस नेता आरोप लगा रही थी कि सरकार विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों के प्रति चिन्तित नहीं है और अब जब लाखों लोगों को घर वापिस लाया गया है, वही नेता कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना ला रही है।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक सशक्त नेता मिला है, जिनके समय पर उठाए गए कदमों से कोरोना को फैलने से रोकने में सहायता मिली है और देश के लोग उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लाॅकडाउन के निर्णय से भी कोराना वायरस का संक्रमण रोकने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए निर्णय से 15 सबसे विकसित देशों की तुलना में भारत में कोरोना के कारण हुई मृत्यु बहुत कम है। कोविड-19 के कारण 142 करोड़ की आबादी वाले 15 सबसे विकसित देशों में 7.60 लाख लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है जबकि 135 करोड़ की आबादी वाले भारत में 47 हजार लोगों की मृत्यु हुई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है हालांकि प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को कुछ राहत प्रदान की है लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीयूं हाथीथान में 9.50 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं जैसे चिकित्सकों, पेरामेडिकल कर्मचारी, पुलिस तथा सफाई कर्मचारियों की इस कठिन समय में मूल्यवान सेवाओं और प्रयासों की सराहना की।
    शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि लम्बे संघर्ष और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से आज अधिनियम 370 इतिहास बना है और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व को जाता है। अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण भी करोड़ों भारतवासियों का सपना था, जो कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री का देश के लिए नई शिक्षा नीति की घोषणा के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिससे भारत का एक बार पुनः विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
    सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली है इसे जय राम ठाकुर जैसे मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिला है, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना महामारी सेे निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों को इस वायरस से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश द्वारा किए गए उपायों को अपनाने का सुझाव दिया है।
    कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए और सिंचाई व पेयजलापूर्ति योजनाएं घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज प्रदान करने का भी आग्रह किया जो कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुआ है।
    पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों का ब्यौरा दिया।
    विधायक सुरेन्द्र शोरी और किशोरी लाल, मुख्य सचिव अनिल खाची, उपाध्यक्ष एचपीएमसी राम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज, उपायुक्त कुल्लू डाॅ. ऋचा वर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.