Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने केन्द्र से प्रदेश में नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र खोलने का आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने केन्द्र से प्रदेश में नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र खोलने का आग्रह किया

    By Himachal VartaAugust 17, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय फार्मास्यिूटिकल शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र अधिनियम-1998 के अनुरूप नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया है।
    राज्यपाल ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्री के डी.वी. सदानंद गौड़ा को लिखे एक पत्र तथा दूरभाष पर चर्चा के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों में नशे की रोकथाम के प्रबन्धन के लिए एनआईपीईआर को मौहाली को हिमाचल प्रदेश में एक उत्कृष्ट केन्द्र खोलने के निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की समस्या एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है और हिमाचल प्रदेश भी इससे नहीं बच पाया है। इस मुद्दे पर एनआईपीईआर जैसे संस्थानों का विशेषज्ञ सहयोग के माध्यम से व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ग्रामीण राज्य है और यदि राज्य में उत्त्कृष्टता केन्द्र खोला जाता है तो इस अधिनियम का जनादेश उचित रूप से पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि भारत के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र मेें हिमाचल तेजी से विकसित क्षेत्रों में उभरा है। राज्य एशिया में निर्मित 35 प्रतिशत फार्मा उत्पादों का उत्पादन करता है और देश के कुल फार्मा निर्माण की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सभी बड़ी औद्योगिक कंपनियों सहित 300 से अधिक फार्मा कंपनियां यहां स्थित हैं।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का फार्मा हब है और इस क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में एक बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल हैदराबाद के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा दवा उत्पादक है।
    राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 जैसी चुनौतियों और भारत-चीन व्यापार में आ रही समस्याओं के कारण मेक-इन-इण्डिया पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने और हिमाचल प्रदेश में उत्त्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने की आवश्यकता है। इससे न केवल हिमाचल का फार्मा क्षेत्र मजूबत होगा, साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी मददगार सिद्ध होगा।
    दूरभाष के माध्यम से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि वे प्रदेश में इस केन्द्र को स्थापित करने की सम्भावनाएं खोजने के मामले पर अवश्य विचार करेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.