नाहन। नाहन शहर के नया बाजार क्षेत्र में सड़कों का बहुत ही बुरा हाल हो रहा है मगर नगर परिषद के अधिकारी इन सड़कों की मुरम्मत के बारे कभी प्रयास ही नहीं कर रहे हैं जिस कारण उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बडी़ परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। इन सड़कों पर बरसात के कारण पानी खडा हो जाता है जिसे कारण पैदल चलने वालों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है मगर इसके अलावा दो पहिया वाहनो को भी चलाना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे नगर परिषद की अध्यक्षता का मकान भी इसी क्षेत्र में है मगर वह भी इस ओर ध्यान नही दे रही हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के अधिकारी भी इन सडको को ठीक करने की ओर ध्यान नही दे रहे हैं। जब इस बारे परिषद के अधिशासी अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को जल्दी ठीक कर दिया जाएगा।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26
