Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा की बैठक में आगामी पांच वर्षीय कार्य योजना को दी मंजूरी
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा की बैठक में आगामी पांच वर्षीय कार्य योजना को दी मंजूरी

    By Himachal VartaAugust 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना के अंतर्गत आगामी पांच वर्ष की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए मंजूरी दी गई।
    बैठक में कार्य योजना कमेटी के सदस्य सचिव व सहायक निदेशक मत्स्य सिरमौर तपेश चौहान ने बताया कि तालाब निर्माण के अलावा टाउट हैचरी, टाउट यूनिट, कार्प हैचरी, आईस प्लान्ट, रिटेल आउटलेट, बायोफलॉक तथा पुनः चक्रीय परिसंचरण पद्धति (आरएएस) फीड मिल आदि योजनाओं के लिए सरकार द्वारा सामान्य जाति के लाभार्थियों को कुल निर्माण लागत पर 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति जनजाति तथा महिला लाभार्थी को 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि मत्स्य किसानों को जो अनुदान पहले नील क्रांति योजना के अंतर्गत दिया जाता था उस अनुदान राशि को बढ़ा दिया गया है।
    प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त प्रियकां वर्मा ने बताया कि कि मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना के अन्तर्गत मत्स्य किसानों के हित में एक व्यापक योजना तैयार की गई है जो उनके जीवनयापन हेतू मील का पत्थर साबित होगी ।
    बैठक में विशेष आमन्त्रित सदस्य वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी नालागढ डा0 सोमनाथ ने मत्स्य  योजनाओं से जुडे तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी ।
    इस बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद दलीप सिंह चौहान, परियोजना अधिकारी डीआरडीए उप-निदेशक कृषि, अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति विभाग लीड बैंक मैनेजर, तथा जिला सिरमौर के प्रगतिशील किसान जगमोहन सिह नेगी भी उपस्थित रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.