नाहन। हिमाचल सरकार कोरोना जैसी भयंकर बिमारी से बचने के लिए आम जनता को कई प्रकार के निर्देश व हिदायतें दे रही है ताकि इस को फैलाने से बचाया जा सके। इस हिदायत में सब से महत्वपूर्ण आईटम मास्क के पहनने की है जो घर से बाहर निकलते समय जरूर पहन लेना चाहिए जो इस भयंकर बीमारी से बचने का एकमात्र मुख्य साधन है। सरकार ने, बसों में सफर करते समय जो सोशल डिस्पैच के आदेश यात्रियों के लिए दिए हैं वह भी इसी लिए दिए हैं कि इस बीमारी का प्रभाव साथ बैठी स्वारी नहीं पडे़ मगर हैरानगी की बात यह है कि हिमाचल की सरकारी बसों में तैनात किए गए चालक व परिचालक बिना मास्क के ही बसों में यात्रियों के सम्पर्क में आ रहे हैं जिस से बसों में सफर कर रहे यात्रियों को यह बीमारी कभी भी पकड़ सकती है। ऐसा ही नजारा हिमाचल की बस नम्बर एच पी-18 बी-4427 में आज देखने को मिला जो कालाअम्ब से नाहन के लिए शाम 3.30 बजे रवाना हुई। इस में बस का परिचालक बिना मास्क पहने यात्रियों को टिकट दे रहा है जिसे पर विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करनी चाहिए और अन्य सभी कर्मचारियों को निर्देश देने चाहिए कि वो डयूटी के समय मास्क पहन कर रखें।
Breakng
- सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
- जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
- भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
Friday, October 2
