नाहन। जिला सिरमौर प्रशासन द्वारा भारत स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नाहन- कालाअम्ब रोड पर 17 किलोमीटर के फासले पर दर्जनों के हिसाब से कूरादान स्थापित किया है ताकि इस सड़क पर सफर करने वाले लोग अपने प्रयोग में लाए गए वेस्ट को इधर उधर फैंकने की बजाय इन कूडे़दानों में फैंक सकें। उपायुक्त सिरमौर आर. के. पूरी ने बताया कि इस सड़क के किनारे पड़ने वाली सभी पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों को हिदायत दी गई है कि अभी उन के क्षेत्र में आने वाली सड़क के किनारे पड़ने वाले जंगलों में अगर किसी भी प्रकार का कूडा़ आदि पडा़ हुआ हो तो उसे उठवा कर इन कूडे़दानों में डलवा दें जिस से क्षेत्र की गंदगी को साफ किया जा सके। उपायुक्त के आदेशों का पालन करते हुए सम्बंधित पंचायतों ने जंगल से कूडा़ इकट्ठा करके इन कूडे़दानों में डालना भी शुरू कर दिया है ताकि क्षेत्र की गंदगी को साफ किया जा सके। सैनवला पंचायत के प्रधान व सदस्यों ने कहा कि प्रशासन द्वारा यह कदम बहुत ही सराहनीय है जिससे अब पूरा क्षेत्र साफ-सुथरा दिखाई देता रहेगा। उन्होंने कहा कि अब केवल सड़क पर सफर करने वालों पर निगाह रखनी पडेगी कि वो सड़क पर किसी भी प्रकार का गंद नहीं फैंके और अगर कोई गंद फैंकता है तो उस के खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ती सकती है।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
- सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
- जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
- भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
Friday, October 2
