Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»स्कूली बस की चपेट में आने नौ वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत
    ऊना

    स्कूली बस की चपेट में आने नौ वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत

    By Himachal VartaApril 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बंगाणा उपमंडल के भलेती में स्कूली बस की चपेट में आने नौ वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान हर्षिता पुत्री विवेक कुमार के रुप में हुई है। बच्ची तनोह के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक संजीव कुमार निवासी रिवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्कूल बस को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार हर्षिता, तनोह स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है। हर्षिता की बड़ी बहन स्कूल नहीं आई थी। जबकि उसका छोटा भाई भी उसी बस में स्कूल जा रहा था। दोनों भाई-बहन अपने घर से स्कूल जाने के लिए बस में बैठे थे। स्कूल बस जब भलेती में पहुंची तो अचानक बस का दरवाजा खुल गया और छात्रा हर्षिता सडक़ पर गिर गई और बस का पहिये के नीचे आ गई। इस दौरान सडक़ पर खड़े लोगों ने शोर मचाया, इसके बाद बस चालक ने बस रोकी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और जांच आरंभ की।

    प्रत्यदर्शी दुकानदारों के अनुसार बस की स्पीड काफी तेज थी। हालांकि बस में बच्चों की संख्या काफी कम थी। ऐसे में क्या वजह रही होगी कि हर्षिता बस के दरवाजे के पास खड़ी थी। छात्रा का चलती स्कूल बस से गिरना प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बताते चले कि हर्षिता की बड़ी बहन सानवी पांचवीं कक्षा की छात्रा है। जबकि छोटा भाई आरव शर्मा यूकेजी में पढ़ता है। हर्षिता के पिता विवेक शर्मा प्राइवेट जॉब करते है। जबकि माता गृहणी है। उक्त दुखद समाचार से समूचा बंगाणा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 336,279,304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.