Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर को बनाया जाएगा इलेक्ट्रिक सामान का हब – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर को बनाया जाएगा इलेक्ट्रिक सामान का हब – उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला में बनाई जाएगी ‘मेड-इन-सिरमौर’  बिजली की लड़ियां
    नाहन। जिला सिरमौर को इलेक्ट्रिक सामान का हब बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर. के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में सेवा सेतू सिरमौर पोर्टल मे पंजीकृत इलैक्ट्रिशियनो की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए दी।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला मे कार्यरत इलैक्ट्रिशियनो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उन्हे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जोडा जाएगा जिसमें उन्हे कम ब्याज तथा अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि इलैक्ट्रिशियन इस योजना के अंतर्गत ऋण का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को बढाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सके और घर बैठे अपना रोज़गार प्राप्त कर सके।
    उन्होने बताया कि जिला के युवाओं को सजावटी लडियां बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह जिला मे निर्मित ‘मेड-इन-सिरमौर’ बिजली की लडियो का निर्माण कर दीवाली व अन्य त्योहारों मे उपयोग होने वाली चाईनिज लडियो के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सके। इसके अतिरिक्त, मूर्तियां व खिलौनो जैसे अन्य सजावटी सामानों में भी एलईडी लाईट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    उन्होने बताया कि इस वर्ष दीपावली तक ‘मेड-इन-सिरमौर’ इलेक्ट्रिक उत्पादों को बाजार मे उपलब्ध करवाने की योजना है। इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रथम चरण में इलैक्ट्रिक सामान की असैम्बलिंग पर जोर दिया जाएगा जबकि अगले वर्ष इलेक्ट्रिक सामान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिक सामान के लिए एक निर्धारित स्थान का चयन किया जाएगा जिसमें लोगों को सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता वाला बिजली का सामान उपलब्ध हो सके।
    इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ज्ञान सिंह चौहान, अधीक्षण अभियन्ता राज्य विद्युत बोर्ड मनदीप सिंह सहित सेवा सेतू सिरमौर में पंजीकृत इलैक्ट्रिशन उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.