Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी स्कूल भवन नहीं बन पाया
    हिमाचल प्रदेश

    धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी स्कूल भवन नहीं बन पाया

    By Himachal VartaJuly 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    डेढ़ करोड़ स्वीकृत होने पर भी नहीं शुरू हो सका हाब्बन स्कूल का निर्माण कार्य

    नाहन। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन के नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। परंतु नए भवन के प्लान में कुछ आवश्यक बदलाव न होने से इसका कार्य आरंभ नहीं हो सका है। जिससे लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश और स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 के दौरान स्कूल भवन की निचली मंजिल में बरसात के दौरान भू-स्खलन के कारण गाद भर गई थी जिस कारण यह भवन बच्चों के बैठने के लिए असुरक्षित हो गया था।

    बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो जिसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के निरीक्षण कुटीर, पंचायत घर और उद्यान विभाग के खाली पड़े भवन में कक्षाएं बिठाने की व्यवस्था कर दी थी। जबकि इस स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 2004 में करवाया गया था। उन्होने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार स्कूल की दुर्दशा बारे काफी पत्राचार किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप सरकार द्वारा नए भवन के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनका आरोप है प्रस्तावित नए स्कूल भवन के प्लान में परिवर्तन किए जाने बारे गत छः माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई पग नहीं उठाए गए है।

    हाल ही में एक ज्ञापन एक्सीयन लोक निर्माण राजगढ़ को भी दिया गया है। उन्होने बताया कि हाब्बन क्षेत्र से शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भेंट करके सारी स्थिति के बारे अवगत करवाएगा। अधीशासी अभियंता लोक निर्माण राजगढ़ नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि हाब्बन स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए सरकार द्वारा काफी पहले 1.40 करोड़ स्वीकृत की गई है और नए स्कूल भवन के प्लान में बदलाव करने के लिए हैड ऑफिस लिखा गया है और स्वीकृति मिलने पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.