Author: Himachal Varta

श्री रेणुका जी {राजीव कुमार भटनोर}  18 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहरस्वार हाई स्कूल का दैनिक वेतन भोगी का पद अब रिक्त नहीं रहेगा। करीब 4 सालों से नेहरस्वार स्कूल में ज्वाइनिंग देने के बाद पालियों +2 विद्यालय में डेपुटेशन काट रहे अजमेर सिंह की अब स्कूल वापसी हो जाएगी। उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है। उप निदेशक उच्च शिक्षा करमचंद का कहना है कि यह डेपुटेशन 4 साल पहले की गई थी। उन्होंने बताया कि मीडिया में मामला आने के बाद उन्हें इस बाबत पता…

Read More

 ‌‌‌‌‌‌‌नाहन 18 अप्रैल (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज)- हिमाचल प्रदेश के साथ लगते उत्तराखंड कुल्हाल नहर में रविवार को एक व्यक्ति के डूबने मौत हो गई।  जानकारी अनुसार रविवार को कुल्हाल नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली है , जिसके बाद पुलिस टीम बिना समय गवाएं घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए कुल्हाल चौकी इंचार्ज रजनीश सैनी ने बताया कि पदम पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम शाहपुर कल्याणपुर थाना विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष कल रात करीब 11:00 बजे नहर में कूद गया । उन्होंने कहा…

Read More

पाँवटा साहिब  17 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पंचकूला के आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी जवान पांवटा साहिब निवासी मंजीत सिंह ने दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीत कर गुरु की नगरी का नाम रोशन किया है। पांवटा साहिब के पातलियों निवासी बॉबी संधू ने बताया कि भाई मंजीत सिंह आईटीबीपी में सेवारत है। आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रातियोगिता आयोजित हुई। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 605 खिलाडिय़ों ने 298 घोड़ों के साथ भाग लिया। करीब 31 श्रेणियों में विभिन्न…

Read More

नाहन 17 अप्रैल (संजय सिंह ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने के साथ ही  घुमन्तुं गुज्जरों  ने पहाड़ी क्षेत्रों का रूख कर दिया है। इस समुदाय का कोई स्थाई ठिकाना नहीं है फिर भी यह समुदाय अपने व्यवसाय से प्रसन्न है। पहाड़ो पर बर्फ एंव अत्यधिक सर्दी आरंभ होने पर यह घुमन्तु गुज्जर अपने परिवार व मवेशियों  के साथ  मैदानी क्षेत्रों में चले जाते हैं और गर्मियों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहूंच जाते है। सबसे अहम बात यह है कि इस समुदाय के लोगों को बेघर होने का कोई खास मलाल नहीं है। आधुनिकता की…

Read More

पाँवटा साहिब  17 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- पांवटा साहिब में समाज सेवी संस्थाओं ने पांवटा साहिब- शिलाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी 707 के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बद्रीपुर से राजबन नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर एनएच अथॉरिटी को आड़े हाथों लिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश गोयल, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा, समाजसेवी नरेंद्र पाल सिंह सोहता और नाथूराम चौहान ने चेंबर भवन गोंदपुर में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नेशनल हाईवे 707…

Read More

शिलाई  17 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़}  :- वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडों व ठोटा स्कूल का उद्घाटन आज  खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। स्थानीय लोगो ने उनका स्वागत गर्म जोशी से किया। प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के छात्रों को बहुत दूर पैदल पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। इनकी…

Read More

 16 अप्रैल (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज)- नागरिक अस्पताल राजगढ़ को एक सौ बिस्तरों वाला अस्पताल बना दिया गया है जिसमें शीघ्र ही बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सरकार शीघ्र तैनात करेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शनिवार को राजगढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले मेले के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होने मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड महामारी से निजात पाने के उपरांत यह मेला दो वर्ष बाद लगा है…

Read More

नाहन 16 अप्रैल -( हिमाचलवार्ता) त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र मेला के समापन पर उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज त्रिलोकपुर मंदिर में आरती में भाग लिया, हवन में आहूति डाली और विधिवत रूप से माता बाला सुंदरी कि पूजा अर्चना की। मेले के आखरी दिन माता के दरबार में लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया और 14 लाख 05 हजार 143 रूपये नगद राशि चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई। त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र मेला के दौरान लगभग 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता के…

Read More