नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ ब्लाॅक के दूरदराज परघैल क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंथल पशोग में लगभग 150 वर्षों के बाद डोमेश्वर देवता के मंदिर में आगामी 30 दिसंबर को कुरुड स्थापना और शांद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में 30 दिसम्बर की शाम को ददौण और 31 दिसम्बर को डोमेश्वर महाराज के भव्य मंदिर पर कुरुड़ की स्थापना की जाएगी। इस शांद महायज्ञ में जिला सिरमौर और शिमला के लगभग 15 देवी देवता व उनके कारदार पहुंच कर इस महायज्ञ की शोभा बढ़ाएंगे और आम जनमानस को अपना आशीर्वाद देंगे। राष्ट्रपति पुरस्कार से विभूषित प्रदेश के जानेमाने…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा देश् के चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस कार्यक्रम में शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश और मजबूत हुआ है और आज देश की…
नाहन 28 दिसंबर -(हिमाचल वार्ता) जिला सिरमौर के सभी पात्र व्यक्ति भारत सरकार की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ई श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं। यह अपील सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने आज श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित बैठक के दौरान जिला वासियों से की। उन्होंने बताया कि कोई भी कामगार, जो घर पर, आंगनवाड़ी वर्कर, मनरेगा, आशा वर्कर, मछली पालक, रेहड़ी वाले, छोटे दुकानदार, दुकानों में काम करने वाले श्रमिक, टैक्सी चालक, ऑटो रिक्शा चालक, बस ट्रक चालक व परिचालक, प्लंबर, कूड़ा कचरा उठाने वाले श्रमिक, बोझ उठाने वाले श्रमिक, खेतिहर किसान और इसी तरह किसी…
नाहन 28 दिसंबर (हिमाचल वार्ता)- मैसेज मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड व जीयोन लाइफ साइंसेज लिमिटेड पांवटा साहिब में 50 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिसके लिए 29 दिसम्बर 2021 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में प्रात: 10 बजे केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने देते हुए बताया कि मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के लिए 21 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा जिसमें प्रोडक्शन के दो पद (बी.फार्मा व एम.फार्मा), मेंटेनेंस के 3 पद जिसके लिए योग्यता आईटीआई, बीएससी, क्वालिटी कंट्रोल के तीन पदों के लिए बी.फार्मा, एम फार्मा व मेंटेनेंस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंड़यारी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक राम भज शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम अधिकारी वीर सिंह चौहान ने बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं और यह शिविर 31 दिसंबर 2021 तक चलेगा। वीर सिंह चौहान ने कहा कि शिविर में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवकों को जिला समन्वयक राम भज शर्मा द्वारा जहां अनुशासन का पाठ पढ़ाया वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को एवं समाज को , राष्ट्रीय सेवा योजना से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में अस्पताल की बिगड़ती हुई व्यवस्था को लेकर पांवटा कांग्रेस ने भी विश्रामगृह से अस्पताल तक एक रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट की मांग पर धरने बैठे व्यवस्था परिवर्तन मंच के सदस्यों का समर्थन किया व उनके साथ धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा कि जब तक पांवटा अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य प्रदर्शनकारियों के साथ प्रदर्शन पर बैठेंगे और उनका समर्थन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जो…
5000 मीटर में राहुल व छाया, 3000 मीटर में कमल व नेहा ने मारी बाजी नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के चौगान चौगान मैदान व विला राउंड में गत दिवस जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा मध्यम व लम्बी दौड़ का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दो आयु वर्ग जिसमें एक 13 से 15 वर्ष तथा दूसरी 16 से 19 वर्ष रखी गई थी, में लगभग 350 लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। जिला सेवा युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग की 5000 मीटर की दौड़…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में यमुनानगर पांवटा साहिब रोड पर पुलिस नाके के दौरान जब पुलिस जांच दल ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक घबरा गया। जब मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। आखिर उन्हें वो मिल गया जिसकी उन्हें सुबह से तलाश थी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक 34 वर्षीय युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। बीती शाम करीब 6 बजे शाम यमुनानगर की…