नाहन (हिमाचल वार्ता)। ज्ञान विज्ञान समिति की जिला स्तरीय बैठक आज नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कपूर ने की। इस बैठक में समिति के सदस्य द्वारा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान विज्ञान समिति वीरेंद्र कपूर ने कहा कि इस बैठक में समिति द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा जल्द युवा वर्ग को नई शिक्षा नीति पर जागरूक किया जाएगा ताकि उन्हें नई शिक्षा नीति पर पूरी जानकारी प्राप्त को उन्होंने यह…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता)। आज मास्टर्स खेल एसोसिएशन द्वारा नगरपालिका मैदान पांवटा साहिब में राज्यस्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। उन्होंने कहा कि खेलो को जीवन का हिस्सा बनना होगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर नाहन पंचायत में ग्रामीण खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष व मौजूदा भाजपा विधायक डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नाहन पंचायत के जाबल का बाग में आयोजित खेल उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने सम्बोधन में विधायक डॉ राजीव बिंदल ने खेल उत्सव के आयोजकों को बधाई दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश की विकास और राजनीति नई दिशा…
नाहन 26 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल प्रदेश के लिए 5600 करोड रुपए की लागत से बनने वाले 13 रोपवे स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक मुश्त प्रदेश के लिए 13 रज्जू मार्ग स्वीकृत हुए हैं। मेला राम शर्मा ने बताया कि हिमाचल के लिए स्वीकृत होने वाले इन 13 रज्जू मार्गो में एक रोप वे सिरमौर जिला के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। । पच्छाद क्षेत्र से तीन बसें व 69 छोटी गाड़ियोें का काफिला मंडी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सोमवार की प्रातः मंडी के लिए रवाना होगा । बता दें कि वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है । पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि पच्छाद से कुल पांच सौ कार्यकर्ता मंडी रैली में शामिल होगें । उन्होने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली ऐतिहासिक रैली होगी । रीना कश्यप ने बताया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश के इतिहास…
ओमीक्रान से भयभीत नहीं सतर्क होने की जरूरत , कोराना फिर लौट रहा है नए नाम नए लक्षणों के साथ। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न की संज्ञा दी है। और नाम दिया है ओमिक्रान। इसको लेकर दुनियाभर के देश सतर्क होने लगे हैं और भय का माहौल भी फिर से पैर पसारने लगा है। कहा जा रहा है कि ओमीक्रान की संक्रामकता डेल्टा से भी 3 गुना ज्यादा है। एक बात ध्यान रखने योग्य है कि रोग की संक्रामकता और घातकता में कोई संबंध नहीं होता। कोई रोग बहुत संक्रामक होते हुए भी जीवन के लिए बहुत…
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसी दिशा में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई योजनाए क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना जिसके तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक पात्र परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना है ताकि खाना बनाते समय महिलाओं को धुएँ से होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके। चूल्हे पर खाना पकाने में…
नाहन । केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर गिरीपार सिरमौर की सभी पंचायतों में हाटी समितियों द्वारा विशेष खुमलियो का आयोजन किया गया । इसी के अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में भी पंचायत स्तर पर ये हाटी खुमलियाँ आयोजित की गई । बता दें कि सिरमौर के हाटी क्षेत्र में किसी भी गंभीर मसले पर स्थानीय स्तर पर बैठकें करके उसे सुलझाने की परंपरा है जिसे खूमली कहते हैं। सबसे पहले सुबह नगर पंचायत राजगढ़ में ये हाटी इकाई की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान राजकुमार सूद ने की। इस बैठक में स्थानीय जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत राजगढ़ के…