नाहन 10 अप्रैल (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आम आदमी पार्टी ने रविवार को पच्छाद क्षेत्र के सराहा में एक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता अजय वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव लडने का शंखनाद भी कर दिया है। मंडी में हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की रैली को देख बौखलाए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा को तुरंत ही शिमला में रैली का आयोजन करना पड़ा जिससे उनके अंदर का डर साफ नजर आता है। अजय वर्मा ने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन 10 अप्रैल (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण जिले में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के संस्थापक स्वर्गीय इंदिरागांधी को याद किया गया तथा उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने एनएसयूआई की स्थापना की थी और आज पूरे भारत मे हमारा संग़ठन उनके द्वारा बताए गए मार्ग ओर विचारधारा पर चलकर छात्र हित के लिए कार्य…
नाहन (संजय सिंह )09अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-सहायक आयुक्त मंदिर न्यास यज्ञ, कन्या पूजन व मां की पूजा अर्चना व आरती में हुए शामिल* त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के आठवें दिन लगभग 34 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। अष्टमी पर माता के दरबार में लगभग 12 लाख 43 हजार 500 रूपये नगद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। अष्टमी के अवसर पर सहायक आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर एवं उपमंडल दंडाधिकारी नाहन रजनेश कुमार यज्ञ पूजन, कन्या पूजन व मां बाला सुन्दरी की पूजा अर्चना व आरती में…
पाँवटा साहिब 09 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब में दूध उत्पादक यूनियन की एक बैठक विश्राम गृह में संपन्न हुई , जिसमें पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ अब दूध के रेट के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि जिस तरह पेट्रोल डीजल और पशुओं के लिए भूसा , चारा और दवाइयां आदि महंगी हो गई है। भूसा लगभग 10 से 30 फीसदी तक महंगा हो गया है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए यूनियन में फैसला लिया कि गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का दूध 60 रुपये का प्रति लीटर…
पाँवटा साहिब 09 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल शिक्षण संस्थान समूह पांवटा साहिब के हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समूह की निदेशक डॉ. प्रीति गुप्ता द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन फार्मास्युटिकल्स की कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर रूपाली राणा द्वारा विद्यार्थियों को एचपीसीएल तकनीक पर लेक्चर दिया गया। उसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर विजेता द्वारा एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट का डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। सभी विद्यार्थियों ने एचपीसीएल और केमिस्ट्री के इंस्ट्रूमेंट्स का प्रयोग करना सीखा। दूसरे दिन फार्मास्यूटिकल्स की कार्यशाला का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतिन्द्र कौर ने शुभारम्भ किया। उन्होंने टेबलेट्स,…
नाहन {संजय सिंह} 09 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ऐतिहासिक शहर के रियासत कालीन प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ा। हजारों की तादाद में पड़ोसी राज्य व स्थानीय क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। तो वही पहली बार काली स्थान मंदिर में बेहतर प्रबंधन को लेकर श्रद्धालुओं ने प्रबंधन समिति का आभार जताया। श्री काली स्थान मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा लगातार पिछले 8 दिनों से श्रद्धालुओं के लिए जलपान व्यवस्था के साथ-साथ मां को समर्पित प्रसाद का सार्वजनिक वितरण भी सुनिश्चित किया गया है। इस बाबत जानकारी देते…
राजगढ़ 08 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के सनोरा के समीप जंगल में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने राजगढ़ सोलन सड़क के किनारे सनोरा के समीप पेड़ से लटका शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। यशवंत नगर पुलिस चौकी तथा राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर जांच शुरू कर दी हैं। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा गया है। युवक की शिनाख्त अभिषेक निवासी भानत के रूप में हुई है। जानकारी मिली है…
पाँवटा साहिब 08 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- वरिष्ठ नागरिक परषिद पांवटा साहिब इकाई की बैठक गुरु की नगरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान राजेन्द्र शर्मा व शान्ति स्वरूप गुप्ता महासचिव ने की। इस दौरान पांवटा शहर में विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर मंथन हुआ। बैठक में कहा गया कि नगर परषिद जल्द एकमुश्त गृह कर और नई दरों के बारे में फैसला लें। आश्वासन के बावजूद अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। सीनियर सिटीजन काउंसिल ने उपायुक्त सिरमौर को पांवटा साहिब में भवन उपलब्ध करने के बारे अनुरोध किया है। साथ…