नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी के चलते जहां देश व प्रदेश की आर्थिकी धराशाही हुई है वहीं पर बार रेस्तरां संचालक भी कोरोना की मार से अछूते नहीं बच पाए हैं । बता दें कि कोरोना काल के दौरान करीब आठ महीने एल-4 और एल-5 बार रेस्तरां बंद रहे जिससे बार संचालकों का कारोबार चौपट हो गया था । दूसरी ओर सरकार द्वारा भी कर अथवा सालाना फीस में कोई कटौती नहीं की गई है । चूंकि शराब के ठेके व बार रेस्तरां संचालकों से सरकार को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है । जिसके चलते अनेक बार रेस्तरां बंद होने के…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर जिला में 24 व 25 दिसंबर 2021 को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी बीडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह 24 व 25 दिसंबर को किसी एक दिन पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लंबित जन शिकायतों का निवारण करे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हाटी समिति लगातार आवाज बुलंद करती आई है। लेकिन सुनवाई ना होने के चलते हाटी समिति समेत अब स्थानीय लोगों में रोष पनपा है। हाटी समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई न हुई तो आगामी चुनाव में गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतें अपना दम दिखाएगी। हाटी समिति नाहन इकाई के अध्यक्ष सीताराम तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजाति क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर पिछले 50 सालों से हाटी केंद्रीय समिति मांग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश के आर्थिक विकास व उन्नति में महिलाओं व पुरूषों का योगदान एक समान है। यह बात उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन के बचत भवन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेद एक्ट 2013 के बारे में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने विभागीय स्तर पर गठित समितियों के अधिकारियों निर्देश दिए कि कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित किसी भी छोटे मामले को अनदेखा न करें। सेमिनार में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन ने चिल्ड्रन पार्क पांवटा साहिब का दौरा किया जहां उन्होंने चिल्ड्रन पार्क की स्थिति का जायजा लिया व पार्क के सौंदर्यीकरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि पार्क के जीर्णोद्धार के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। कमेटी व नगरपालिका पांवटा साहिब के सहयोग से इस पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्क का नवीनीकरण करके लोगों को समर्पित किया जा सके। इसके उपरांत उप मंडल अधिकारी ने पांवटा साहिब के डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को आदेश दिए की इस डंपिंग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार हमलावर है। नाहन में कल शाम पूर्व मंत्री व हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार हिमाचल में विकास कार्य को करवाने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तक विकास कार्य करवाने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र चालू वित्त वर्ष के दौरान पेयजल, सिंचाई व मल निकासी योजनाओं के पर 16 करोड़ से अधिक की राशि व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के गोरखूवाला में सिंचाई ट्यूबवेल के शिलान्यास के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पावंटा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पर 9 करोड़ 10 लाख, सिंचाई पर 3 करोड़ 42 लाख तथा मल निकासी पर 3 करोड़ 27 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया की चालू वित्त वर्ष के दौरान 9 सिंचाई ट्यूबवेल…
चयनित प्रतिभागी हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा में लेगें भाग नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 27 दिसम्बर को शमशेर विला राउड समीप महिमा पुस्तकालय नाहन से 13-15 वर्ष की आयु वर्ग (01.01.2007 से 31 दिसम्बर 2009) के लड़के व लड़कियों की 3000 मीटर व 16-19 आयु वर्ग (01.01.2003 से 31.12.2006) के लड़के व लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार, 4 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।…