नाहन । नाहन पंचायत में कुल वार्डों की संख्या-9 आयोजन स्थ: जाबल का बाग वार्ड न. 9 की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया मटकी फोड में वार्ड न. पांच की अंजली विजेता रही। थ्री लेग रेस में वार्ड न. 7 की सुप्रिया और अंकिता प्रथम, वार्ड न. 4 की दिव्या जोत और अमनप्रीत द्वितीय तथा वार्ड न. 7 की सताक्षी और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। किके्रेट मैच में वार्ड न. 6 बुब्बी की टीम ने वार्ड न. 7 धारक्यारी की टीम को पराजित कर ट्राफी हासिल की। वार्ड न. 6 के नवीन को मैन आॅफ…
Author: Himachal Varta
साहब ! अब तो आवाज उठाना भी गुनाह है, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की एफआईआर नाहन (हिमाचलवार्ता)। अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे लोगों पर अब पुलिस ने चाबुक चला दिया है। गोभक्त सचिन ओबरॉय समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चारों पर आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन व विश्व शांति के लिए हवन पूजन की अनुमति ली गई थी , लेकिन रामलीला मैदान में बाद में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जानकारी अनुसार पांवटा नगर परिषद पांवटा के ईओ ने 22 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत देर रात एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में दो लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह गांव गंगटोली थाना शिलाई ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 दिसंबर को वह अपने घर गंगटोली में था तो समय करीब 9:30 बजे रात उसे अपने घर के साथ ही गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी। तभी उसने और उसके गांव के सुरेंद्र व जगदीश भी गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आ गये तो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा में दुधारू भैंस के चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालचंद पुत्र बिहारी लाल गांव रामपुर माजरी पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ग्राम रामपुर माजरी का निवासी है और वैली आयरन में कार्य करता है। उसने बताया कि वह पेशे से किसान भी है उसकी भैंस (काले रंग) जो कि पिछले सप्ताह ही ब्याही थी को पिछली रात कोई चोरी करके ले गया है। पिछली रात 10.30…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में नशे के सौदागरों ने अब नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। अब नशीले और मादक पदार्थों को बेचने के लिए महिलाओं का सहारा लिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब में समाने आया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में सूचना मिली कि शकीला पत्नि राज कुमार निवासी वार्ड न 1 बंगाला बस्ती नजदीक रेड एप्पल शोरूम भाटांवाली के पास अपने झुग्गी में मादक पदार्थ रखने व बेचने का काम करती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जहां पर शकीला पत्नी राज कुमार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नदी उत्सव के अवसर पर कल रात पांवटा साहिब के यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर माँ यमुना आरती की गई। इस आरती के दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदी उत्सव पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखना तथा इनका संरक्षण करना है ताकि हमारी नदियां साफ स्वच्छ और सुंदर रहे। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध लेखक और कवि डाॅ. इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विचार अटल के आर-पार शीर्षक से सम्पादित अंतरराष्ट्रीय शोध की अर्धवार्षिक पत्रिका शिखर सामयिक के विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पत्रिका में लोगों को महान राजनीतिज्ञ, नेता, विचारक, कवि और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की झलक मिलेगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा पाकर लोग प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 25 दिसम्बर को क्रिसमस दिवस का आयोजन बहुत ही उत्साहपूर्वक किया गया। इन दिनों लगभग सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चला हुआ है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने जिले में पहली बार विंटर कैंप का आयोजन करवा कर बच्चो के इस अवकाश को यादगार क्षणों में परवर्तित करने का प्रयास किया है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में विंटर कैंप के दौरान नाहन व् आसपास के क्षेत्रो से आये बच्चो को योगा, फुटबाल , रोलर स्केटिंग , शूटिंग , बैडमिंटन व् टेबल टेनिस जैसे खेल अनुभवी ट्रेनेरो के देख रेख में खेलने का अवसर प्राप्त हो रहा…