राशन आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के अधिकारी करेंगे रैंडम कॉलिंग नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए 1 से 24 जनवरी 2022 यानी राष्ट्रीय बालिका दिवस तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि सभी उनसे प्रेरणा ले सकें और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान सभी खण्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा और नवविवाहित जोड़ों को बेटियों के जन्म के महत्व बारे तथा बेटा और…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करीब सात हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही बहुउद्देश्यीय रेणुका जी बाँध परियोजना का वर्चुअली शिलान्यास किया। रेणुका जी में कल हिमाचल पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा रेणुका बांध प्रबंधन कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेणुका में वहीं बांध प्रबंधन कार्यालय के बाहर रेणुका बांध विस्थापितों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। दरअसल विस्थापितों ने आज यहां अपनी मांगों को लेकर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी मगर प्रशासन व स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उस प्रदर्शन को टाल दिया गया। मीडिया से बात करते हुए…
है भगवान ! अब तो सद्बुद्धि दे दो , काम न करने वाले अधिकारियों व नेताओं को : सुनील नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर व्यवस्था परिवर्तन मंच का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे आए दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को व्यक्त करने के अनूठे तरीके ईजाद कर रहे हैं। बीते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कारवाही को अंजाम दिया है। बता दे कि इस दौरान विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए 9 ट्रैक्टर सीज कर वनमंडल कार्यालय लजाकर 1 लाख 53 हजार रूपये का जुर्माना किया । विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के भूपपुर में बड़े जोरों पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर, वन खंड अधिकारी सुमन्त, वनरक्षक दीपराम, रणवीर, रतन, मुद्दसिर, वनकर्मी कीर्तन की टीम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित सिंबलबारा नेशनल पार्क भगवान भरोसे चल रहा है। 27. 88 स्क्वायर किलोमीटर एरिया में फैले इस नेशनल पार्क की देखरेख और सुरक्षा का जिम्मा कुल तेरह वन कर्मियों के सहारे पर चल रहा है। जिसमें 6 फॉरेस्ट गार्ड ,4 बीओ, एक रेंज ऑफिसर तथा दो क्लास फोर्थ शामिल है। ओवैसी यह भी जानकार हैरान हो जाएंगे कि इस बहुमूल्य वन तथा जंगली जीव संपदा की सुरक्षा राम भरोसे पर ही टिकी हुई है। इस बड़े नेशनल पार्क की चारों तरफ से निगरानी करने के लिए वाइल्ड लाइफ के पास एक भी वाहन…
नई दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। राजधानी दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों की नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए राजधानी में हिमाचलियों द्वारा संचालित किये जा रहे सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर और जय ज्वाला मन्दिर समिति बी-ब्लाॅक कर्मपुरा नई दिल्ली मे हिमाचली सांस्कृति ,सभ्यता और ब्यंजनो पर आधारित सामग्री की किताबों का पुस्तकालय आगामी दो जनबरी से मन्दिर परिसर में खोला जायेगा हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली (रजि.) के मुख्य संरक्षक श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की इस पुस्तकालय में कुल्लू दशहरा , मण्डी शिवरात्रि, चम्बा मिन्जर, रामपुर लवी उत्सव सहित हिमाचल के शक्तिपीठों और अन्य मुख्य…
रेणुका जी 27 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय महत्व की रेणुकाजी बांध परियोजना का शिलान्यास किए जाने का सीधा प्रसारण परियोजना कार्यालय मे सैंकड़ो लोगों द्वारा देखा गया। इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रधानमंत्री के समर्थन मे नारेबाजी की गई और नाटियां भी डाली। पीएम द्वारा करीब 6700 करोड़ की इस परियोजना का मंडी के पड्डल मैदान से वर्चुअल शिलान्यास किए जाने के दौरान उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी, ऊर्जा निगम की निदेशक सिविल प्रियंका वर्मा , रेणुकाजी बांध महाप्रबंधक रूपलाल, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। सब-स्टेशन गिरीनगर में ट्रांसफॉर्मर न० 1 व 2 की मुरम्मत का कार्य किया जाना है जिस कारण नाहन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोलियों, मातरभेडो, कटासना, उत्तमवाला, नेहरला, चांसी, सुरला, महीधर, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधौण, पंजाहल, धगेड़ा, इत्यादि समस्त गावों में 28 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। कार्यालय जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन, हि0प्र0 01702-225024