नाहन 31 दिसंबर (हिमाचल वार्ता) :- सनौरा-नेरीपुल सड़क के नेईनेटी के समीप भूण में बीती रात एक ट्रक ट्राॅला हादसे का शिकार हो गया । जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चैकी प्रभारी यशवंतनगर एएसआई चेतन चैहान टीम सहित मौके पर पहूंच गए । इन्होने बताया कि करीब 9.40 बजे रात एक ट्रक ट्राॅला नंबर पीबी 65बी-1988 अनियत्रिंत होकर करीब 150 फुट नीचे लुढ़क गया । जिसमें चालक गीता राम (53) सपुत्र कांशीराम गांव नगाली बड़ोग सोलन की मौके पर…
Author: Himachal Varta
नाहन 31 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) : – आज स्थानीय भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बड़ा चौक बाजार में अचानक बिजली की तारों में आग लग गई जिस कारण वहाँ के दुकानदारों व वहाँ उपस्थित ग्राहकों के साथ उस क्षेत्र से गुजरने वालों में भगदड़ मच गई! लोगो ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को इस की सूचना दी जिस पर दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुँच गए! बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली का कनैक्शन काटने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया! इस अग्निकांड में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं…
राजगढ़़ 31 दिसंबर (हिमाचल वार्ता) :- बीते चार दिनों से राजगढ़़ शहर में जलापूर्ति न होने से लोगों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़़ रहा है । विभाग के अनुसार छोगटाली के समीप प्लाॅट खोदने के लिए इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन से पाईप लाईन टूटने की वजह बताई जा रही है । हैरानी की बात है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा न ही पाईप लाईन जोड़ी गई है और न ही जेसीबी आॅपरेटर के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है । जिस बारे शहर के लोगों में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य विनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रशासनिक सुधार विभाग के ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारम्भ किया। हिमाचल प्रदेश इस पोर्टल को आरम्भ करने वाला देश के छोटे राज्यों में प्रथम राज्य और महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद चैथा राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल आरम्भ करने के विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आवेदन करने, सूचना प्राप्त करने और अपील करने में सहायक सिद्ध होगा। लोगों को अब उक्त सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही हासिल होंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सिविल अस्पताल के बाहर बैठे प्रदर्शनकारियों को आज हक की आवाज उठाने के लिए भी नोटिस थमा दिया गया है, जिसके लिए पांवटा व्यवस्था परिवर्तन मंच ने कहा कि साहब हिंदी में दो लिखकर। बता दे मां बहनों के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर बैठे प्रदर्शनकारियों का आज नौवां दिन है। पांवटा साहिब में पिछले 9 दिन से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन मंच के सदस्यों को आज विभाग द्वारा एक पत्र भेजा गया ,जिसमें उन्हें 48 घंटे के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। 11केवी सराहां-टिक्करी, पंजेली- नैना टिक्कर फीडर में जरूरी मरम्मत व रखरखाव के चलते ग्राम बझयाना, मोहना, नैना टिक्कर, नाली गोसाण, टूटब, साधनाघाट, दबाड़ा, शमलाटी, मझगांव व मढाडी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल सराहां वीरेंद्र सिंह ने दी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जहां सरकार द्वारा जश्न का माहौल बनाया जा रहा है वहीं, हरिपुरधार में महिलाएं सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी। गौर हो कि गत दिवस इलाज के अभाव में रनवा गांव के एक व्यक्ति की मौत से गुस्साई महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान राधा देवी की अगुवाई में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिलाएं पहले सीधी अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टर के बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया कि डॉक्टर साहब एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। वहां मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट को करते देखकर महिलाओं…