नाहन 04 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के तीसरे दिन लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के तीसरे दिन माता के दरबार मे लगभग 20 लाख 25 हजार 455 रूपये नगद राशि, 21 ग्राम सोना और 4348 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
Author: Himachal Varta
नाहन 04 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- राजपुरा तथा खण्डनवाला में नई उप-तहसीलें खोलने, ग्राम पंचायत अजोली में पीएचसी व भरली गांव में अटल आदर्श विद्यालय खोलने व सीएचसी राजपुर को 50 बिस्तर क्षमता का करने की घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरली में 214 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के उपरान्त एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास की दृष्टि से उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए राज्य के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र…
नाहन (एसपी जैरथ) 04 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मंत्री जी बताएं क्या आपका दिया हुआ नारा ‘ घर घर नल आैर खेत में जल ‘ कितना पूरा हुआ गर्मियाँ आने से पहले ही जलशक्ति विभाग ठप पड़ गया है वर्तमान सरकार ने जल शक्ति विभाग कितना अपग्रेड किया घरों में नल लोगों ने प्राइवेट लगवा रखें हैं परन्तु पानी रोजमर्रा जिंदगी के लिए समय अनुसार नहीं मिलता तो खेतों में क्या पानी देगी जनता । उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग का इन्क्वायरी होना…
पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 03 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- वन विभाग ने अवैध खनन करने वालो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपमंडल पांवटा वन परिक्षेत्र रामपुर घाट में अवैध खनन करने और खनन सामग्री को वाहन में ले जाने पर वन विभाग की टीम ने दो वाहनों को जब्त कर 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि रामपुर घाट वन परिक्षेत्र में अवैध खनन के बारे में बार-बार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई…
नाहन { संजय सिंह } 03 अप्रैल {हिमाचल वार्ता न्यूज़ }:- त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के दूसरे दिन लगभग 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के दूसरे दिन माता के दरबार मे लगभग 13 लाख 17 हजार 769 रूपये नगद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
नाहन 03 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :-प्रदेश का जिला सिरमौर में आयोजित हुआ 25 वां जनमंच 80 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग महिला का सहारा बना है। नाहन के जमटा में आयोजित हुए जनमंच में एक ऐसा मामला आया जिसने उपस्थित जनसमूह को झकझोर कर रख दिया। मामला नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरला पंचायत के गांव का है। गांव की 80 वर्षीय विकलांग विधवा बुजुर्ग कृष्णा प्यारी 5 बच्चों की मां के होते हुए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। बेटे व बहू के द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व धक्के व पत्थर मारकर घर से निकाल दिया था। लाचार महिला…
नाहन 03 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जनमंच में विभिन्न विभागों से संबधित 22 शिकायते व 64 मांगे हुई प्राप्त सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नावनी के मेला मैदान, जमटा में आज जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 22 शिकयतें व 64 मांगे प्राप्त हुई, जिसमें अधिकांश बिजली, पानी, स्वास्थ्य व सड़क से संबंधित थी, जिनमें विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और विशेषकर गर्मियों के मौसम…
पाँवटा साहिब 03 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- बाहती विकास युवा मंच सिरमौर द्वारा 17 फरवरी 2022 को पांवटा साहिब से किल्लौड़ रुट पर सरकारी बस चलाई जाने को लेकर एसडीएम पांवटा विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस रूट पर सरकारी बस के चलने से तकरीबन 200 से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा। साथ ही रोजाना पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्र में जाने वाले लोगों को भी बस पास के माध्यम से लाभ मिलेगा। आर्थिक रुप से गरीब परिवार के जो अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में असमर्थ है उन अभिभावकों को भी इस बस…