नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आज सिरमौर जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में शुभारंभ हुआ दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष व मौजूदा विधायक डॉ राजीव बिंदल ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के 10 कॉलेजों से करीब 120 छात्राएं हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 2 दिनों तक चलेगी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर…
Author: Himachal Varta
जब पुलिस टीम ने की रेड तो खुली रह गई ऑंखें , राशन की दुकान के बिक रही थी शराब नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के तहत पुलिस टीम ने एक ढाबे और किरयाना की दुकान के आड़ में अवैध कारोबार का भांडा फोड़ किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां सीता राम पुत्र खुशी राम निवासी सैनवाला मुबारकपुर पांवटा साहिब दुकान करियाणा / ढाबा की आड़ में देसी शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। अगर इसी समय चेक किया जाए तो काफी मात्रा में देशी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज विकास खण्ड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली 34 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। माधवी सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के कार्य व उनकी शक्तियों के बारे में अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता लेने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 19 दिसम्बर 2021 को होने वाली विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सामुदायिक केन्द्रों (पंचायत घरों) पर दोपहर 02ः30 बजे किया जायेगा तथा बैठक में अन्य मदों सहित राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम और राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों को 19 दिसम्बर को होने वाली ग्राम सभा में उपरोक्त अतिरिक्त मदों को भी सम्मिलित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम सभा बैठक के दौरान उपस्थित लोगों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में देर रात भुंगरनी रोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो युवक बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात दस बजे के करीब पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि 21 वर्षीय धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां और गौरव पुत्र फकीर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी लगातार जारी है जिला मुख्यालय नाहन में आज विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। मीडिया से बात करते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि बैंकों के निजीकरण का देश भर में बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है , क्योंकि बैंकों का निजीकरण बैंक कर्मियों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में बैंकों का अहम योगदान है ऐसे में बैंकों…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक रमेश धवाला, उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संस्कृत महाविद्यालय नाहन में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल को ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते एबीवीपी संस्कृत महाविद्यालय नाहन के इकाई अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने बताया कि लंबे अरसे से संस्कृत महाविद्यालय में छात्र कई समस्याओं से जूझ रहे हैं जिनमें से मुख्य रूप से लड़कों के छात्रावास की मरम्मत, कन्या छात्रावास का निर्माण , आचार्य की कक्षाएं लगाने बारे और कॉलेज का अपना खेल मैदान निर्माण और कॉलेज में खाली पड़े पदों भरने आदि समस्याओं को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन और जिला…