Author: Himachal Varta

नाहन।:- युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के मकसद से नाहन में 7 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। खेलेंगा युवा तो नशे से दूर रहेगा थीम के साथ आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से भी टीमें शिरकत कर रही है।  प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान डीसी ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जहां सरकारी स्तर पर नशे को रोकने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे…

Read More

नाहन।:- राष्ट्रीय कृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर में बैंक कर्मचारी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आज सभी राष्ट्रीय कृत बैंक बंद रहे। जिला मुख्यालय नाहन में सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि यदि बैंकों के निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने से गुरेज नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय कृत बैंक के अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्र…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के  सदस्य डॉ. आर.जी. आनंद 16 मार्च, 2021 को प्रातः 9 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस बैठक में मादक द्रव्यों के सेवन और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा एवं कोविड महामारी के दौरान मानसिक व सामाजिक स्थिति के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के उपरान्त प्रातः 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ही प्रैस वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  विद्युत उप मण्डल सरांहा के ग्राम मुदंर में चल रहे मुरम्मत के कार्यो के चलते विद्युत अनुभाग ढंग्यार व ठाकुरद्वारा के अंतर्गत आने वाले गांव कुइना काटली व मेहॅदोबाग  में 16 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल सरांहा ने दी।

Read More

जिला सिरमौर अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ की कमान सुभाष राणा को प्रदेश अध्यक्ष उमेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुए 3 वर्षीय चुनाव नाहन।: जिला सिरमौर राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ के 3 वर्षीय चुनाव जिला मुख्यालय नाहन में संपन्न हुए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में लोक निर्माण विभाग से ताल्लुक रखने वाले सुभाष राणा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में भगवान सिंह लोक निर्माण विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि उद्योग विभाग से ताल्लुक रखने वाले अरुण कुमार को महासचिव चुना गया। कृषि विभाग…

Read More

ं वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग, चौकीदार पर गिरी निलंबिन की गाज -रेणुकाजी। वन मंडल रेणुकाजी के खलांडो बीट मे काटे गए देवदार के विशाल पेड़ो के मामले में डीएफओ श्रेठानन्द शर्मा द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार छानबीन की जा रही है। अब तक की छानबीन में देवदार के 107 स्लीपर व 10 लाग्स बरामद हो चुके है। बरामद हुई लकड़ी की कीमत 10 लाख के करीब बताई जा रही है। विभाग द्वारा इस मामले की पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। गौरतलब है कि, इस बारे किसी शख्स द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल…

Read More

रेणुकाजी। :- राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार के बजट में वर्ष  2021-22 के वित्त वर्ष में भी इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया…

Read More

नाहन।जिला सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर सोमवार सुबह 10:00 बजे के आसपास एक टिप्पर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे शिलाई अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीधार से शिवियाडी खड्ड की तरफ एक टिप्पर मलबा भरकर खड्ड में डालने के लिए निकला था। इसी दौरान मलबा फेंकते वक्त टिप्पर के कुंडे सही से नहीं खुले और जेक उठने के बाद सारा वजन पीछे की तरफ पड़ गया। जिसके चलते टिप्पर अनियंत्रित होकर 200…

Read More