नाहन (हिमाचल वार्ता)। समाज में बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं पांवटा साहिब के पुरुवाला निवासी संजय कुमार, लक्ष्मी देवी ने रविवार को विश्राम गृह मे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी साक्षी 9 अगस्त 2020 से लापता है। मामले मे कई बार कानून की मदद लेनी चाही तो उन्हें कोई मदद नही मिली। पिता संजय कुमार का कहना है कि उनकी बेटी 9 अगस्त को आखिरी बार पुरुवाला मे लगे कैमरे को खंगालने के बाद किसी लड़के के साथ पाई गई थी। यह बात उन्होंने पुलिस को…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता)। :- जिला मुख्यालय नाहन की सैन की सेर पंचायत की प्रधान रेखा देवी और उपप्रधान सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से मिलकर सफाई अभियान चलाया। बता दें कि पंचायत प्रधान की अगुवाई में तमाम लोगों ने गांव के साथ-साथ जमीरिया से तालों गांव तक सफाई की और भविष्य में सफाई रखने का संकल्प भी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सैन की सेर और जमीरिया के पास सड़क किनारे पड़े कूड़े को उठाकर कूड़ेदान में डाला तथा अन्य लोगों से भी कूड़े को इधर-उधर न डालकर कूड़ेदान में ही डालने की अपील भी की। आपको बता दें…
सिरमौर के सौजन्य से सीएससी विजेताओं को मिला सौभाग्य नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर हिमकॉस्ट के सौजन्य से नेशनल साइंस डे पर सीएससी 2020 में स्टेट विन रहे बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिला। पंजाब के कपूरथला पुष्पा गुजराल साइंस सिटी टूर पर जाने वालों में स्कॉलर्स होम पोंटा साहिब की आकांक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की ईशा रीना जसविंदर कौर आदि शामिल हुए। हिमकॉस्ट की जिला समन्वयक शालू परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में टीजीटी अध्यापकों को साथ भेजा गया है। इस टूर में शामिल ईशा और आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने…
जब तक कांग्रेस नहीं मांगती माफी जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन -प्रताप ठाकुर नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन में आज रविवार को विधानसभा प्रकरण को लेकर नाहन भाजपा मंडल ने कांग्रेस का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के नेतृत्व में करीब 11:00 बजे के आसपास महिमा लाइब्रेरी से गुन्नू घाट तक रोष प्रदर्शन रैली भी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गुन्नू घाट पुलिस चौकी के ठीक सामने कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि जब तक कांग्रेस अपने कृत्य के लिए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही ’’मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना’’ किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नष्ट किए जाने पर किसान खेती करने से विमुख हो गए थे और ग्रामीण परिवेश में अधिकांश खेतहर भूमि बंजर हो गई थी। ’’मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना’’ का जीवन्त उदाहरण राजगढ़ विकास खंड के बागना गांव में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला है। बागना गांव के राकेश भगनाल का कहना है कि उन्होंने जंगली जनवरों से तंग आकर खेती संबंधि कार्याे को छोड़ ही दिया था और वह आजीविका के लिए किसी अन्य…
तेलंगाना (हिमाचल वार्ता) :- तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तेलंगाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है। देखना ये है कि क्या अब पुलिस मुर्गे को अदालत में पेश भी करेगी। मामला तेलंगाना के जगतियाल जिले का है, जहां सोमवार के दिन येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बताया गया कि पुलिस ने मुर्गें को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना 22 फरवरी के दिन…
पच्छाद विधानसभा में शराब होल सेलर का लाइसेंस कैंसिल, ददाहू और सराहां यूनिट के 22 शराब के ठेके सील सिरमौर जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई नाहन (हिमाचल वार्ता)। – आबकारी व कराधान विभाग शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ के शराब होल सेलर का लाइसेंस कैंसिल किया है। वहीं, सराहां और ददाहू यूनिट के 22 ठेकों को ताले जडक़र सील कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार राजगढ़ में एक शराब होल सेल को विभाग ने अनियमितताओं के चलते बीती 25 दिसंबर को सील किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए साथ कमिश्नर साउथ…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। – सिरमौर जिला के बडीच गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा गेहल-हरिपुरधार सड़क पर बडीच गांव के समीप बदनाला मोड़ पर पेश आया। इस दौरान एक मारुति के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं चालक को मामूली चोटें आई है। गेहल निवासी वीरेंद्र एक एक मारुति कार में हरिपुरधार आ रहा था कि यह हादसा हो गया। वीरेंद्र के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मोके पर ही मौत हो गई। चालक अशोक कुमार को मामूली खरोंचे आई है। वीरेंद्र कुमार हरिपुरधार में दुकान करता था।