नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस की टीम ने एक जेई, पूर्व महिला प्रधान समेत तकनीकी सहायक के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जिला सिरमौर की ठोंठा जाखल पंचायत में वर्ष 2012 में विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन पंचायत प्रधान ने जेई व तकनीकी सहायक के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन किया। उस दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। लिहाजा, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू…
Author: Himachal Varta
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए जय राम ठाकुर नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें कृषि, अधोसंरचना, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। शिमला से इस बैठक में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना सृजित करने के लिए अन्य…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कांगड़ा के 12 वीं कक्षा के छात्र शान फुलझेले ने हिमाचल प्रदेश के सार्वजनिक पुनर्वास केंद्रों की सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.71 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शान फुलझेले की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कदम जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दूसरों को प्रेरित करने वाला है। शान एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, उन्हें 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ है और वे स्टेट लेवल वाल क्लाइंबर हैं। उन्होंने ‘ड्रग कल्चर’…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति संतोषजनक है। अब तक 63890 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 75 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश में इस आंकड़े को हासिल करने वाले नौ राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को 20 फरवरी तक पहली खुराक के पूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए कहा गया था। डा.…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने किन्नौर प्रवास के दौरान आज कल्पा के परिधि गृह मेें स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम सरण नेगी से मुलाकात की। राज्यपाल ने श्री नेगी द्वारा मतदाताओं को समय-समय पर जागरूक करने व मजबूत लोकतंत्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री नेगी को सम्मानित किया तथा कहा कि आयु के इस पढ़ाव में भी श्री नेगी एक जागरूक नागरिक के तौर पर सक्रिय रहते हैं, जो अन्यों के लिए प्रेरणा है। श्री नेगी ने इस मौके पर राज्यपाल का किन्नौर आने पर स्वागत किया तथा उनसे चर्चा के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे पर लगे लोहे के डिवाइडर जो कई टन के थे जिनके गायब होने को लेकर पांवटा में बवाल खड़ा हुआ है कि आखिर वह गायब कहाँ हुए हैं? अगर हुए हैं तो इसके पीछे किसका हाथ है। हालांकि जब यह नेशनल हाइवे विभाग पर बात आई तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि विस्तारीकरण के दौरान यह डिवाइडर नगर परिषद के हवाले कर दिए गए थे । वहीं इस बारे में पांवटा साहिब व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंद्रा सिंह नॉटी ने कहा कि इस बारे में नगर परिषद का कोई भी…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा इन सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रूपए) हेतु दिल्ली निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. कमल किशोर…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी के दास ने कहा कि शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कार्यरत पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर देश भर के राज्यों की वितरण इकाइयों की एकीकृत रेटिंग को प्रकाशित करता आ रहा है। इस मूल्यांकन के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपनी वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग में सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए-प्लस’ रेटिंग पायी जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपनी वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग को सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए’ रेटिंग प्राप्त की।…