शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव सिंह सोलंकी को समाज सेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्मयंत्री जय राम ठाकुर ने सैनिक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 41 वर्षीय सैनिक कुलदीप सिंह लद्दाख में आपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार कुलदीप सिंह नालागढ़ उपमण्डल के जगतपुर के जोघों गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह ने प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। जय राम ठाकुर ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत…
2021 दौरान पंजाब के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की होगी कायाकल्प: रजि़या सुलताना – मिनी बस पर्मिट जारी करने की प्रक्रिया मार्च तक कर ली जायेगी पूरी – निजी बसों सहित सभी बसों में वाहन ट्रेकिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव – साल 2020 में ट्रांसपोर्ट विभाग में कई डिजिटल सेवाओं की हुई शुरुआत – करोना संकट के दौरान ट्रांसपोर्ट विभाग का प्रदर्शन प्रशंसनीय चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजि़या सुलताना ने साल 2021 के दौरान ट्रांसपोर्ट विभाग में कई लोक हितैषी नीतियाँ शुरू करने की बात कही है। यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि…
अगले वर्ष मार्च तक पंजाब के सभी ग्रामीण घरों को मिलेगी पानी की सप्लाई – रजि़या सुलताना – सभी ग्रामीण स्कूलों में पानी की सप्लाई करने वाला देश में अग्रणी राज्य बना पंजाब – शुद्ध पानी मुहैया करवाने के लिए 1249 करोड़ रुपए की लागत से 5 जिलों में 11 प्रोजैक्ट जारी – 3 जिलों में मल्टी डिस्ट्रिक लैबोरेटरीज़ मार्च 2021 तक हो जाएंगी स्थापित – 100 प्रतिशत ग्रामीण घरों को निजी पा$खानों की सुविधा मुहैया चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजि़या सुलताना ने एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि पंजाब के सभी 35 लाख ग्रामीण…
(हिमाचलवार्ता)। पौंग बांध तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की निगरानी हो रही सुनिश्चित कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के लिए भी तैयारियां कर ली हैं पूर्ण मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग तथा सतर्क हंै। इसके लिए पौंग बांध के आसपास के क्षेत्रों की पूरी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है तथा त्वरित प्रतिक्रिया दल भी गठित कर दिए हैं। धर्मशाला के केबिनेट सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बर्ड फ्लू की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र चयनित किए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि नाहन नगर पालिका परिषद के मतो की गिनती के लिए जिला परिषद भवन नाहन, पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के चुनाव के मतो की गिनती के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब जबकि राजगढ़ नगर पंचायत में मतगणना के लिए अंबेडकर भवन राजगढ़ का चयन किया गया है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला में प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले निजी व सरकारी संस्थान केंद्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के सख्त पालन के अधीन अपने संस्थान खोल सकेगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज आपदा प्रबंधन अधिनियम यू/एस 34 के तहत पद्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए। उन्होनें आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिला के अन्दर व जिला से बाहर जाने वाली बसों के सभी सीटों में सवारियां बैठ सकेगी। हालांकि, परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सभी कोविड-19 संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य होगा।…
4 महीने हो गए हैं परीक्षाएं दिए, उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने प्रोविजनल पर इनरोलमेंट नंबर देने से किया इनकार नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सुस्त रवैया के चलते सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। सितंबर माह में एस ओ एस के तहत ओपन बोर्ड से जमा दो की परीक्षा देने वाले छात्रों को अभी तक ना तो उन की मार्कशीट मिल पाई है और ना ही उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिया गया है। इन दोनों सर्टिफिकेट के ना होने से उच्च शिक्षा के लिए देश व प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का रुख…