शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में थुनाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एसबीआई की यह 325वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि शाखा में स्थित एटीएम में पैसे निकालने और जमा करने की भी सुविधा होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि थुनाग में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने से क्षेत्र की लम्बे…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी ने आज शिमला से महिला और बाल विकास मंत्रालय के वेबिनार में भाग लिया। वेबिनार की अध्यक्षता केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कोविड के दौरान विभाग द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और राज्य में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। वेबिनार के दौरान, सरवीण चैधरी ने कोविड महामारी के दौरान विभाग द्वारा कार्यान्वित की…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य में स्थित छावनी क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रक्षा सम्पदा दिवस (डिफेन्स इस्टेटस डे) कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रक्षा सम्पदा सेवाएं (इण्डियन डिफेन्स इस्टेटस सर्विस) ने प्रभावी पारदर्शिता, बेहतर नागरिक और विकासात्मक प्रशासन प्रदान करके देश व राज्य में स्थित सैन्य छावनियों के बेहतर प्रबन्धन में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि रक्षा भूमि प्रबन्धन के अलावा यह…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां प्रदेश में कार्यरत कामगारों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाएं ताकि बोर्ड के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 72,857 मनरेगा कामगारों तथा 50,176 अन्य सन्निर्माण कामगारों को पंजीकृत किया गया है जिनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 139.45 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017 के कार्यान्वयन के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप समिति की बैठक आज यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017 के तहत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में गृह और वित्त विभाग की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि गृह विभाग के तहत विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की संकल्पना साकार करने के लिए सरकार द्वारा ‘अटल हेल्पलाइन-1064’…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य के युवा देश के खातिर बलिदान देने में अग्रणी हिमाचल प्रदेश आबादी के हिसाब से एक छोटा पहाड़ी राज्य है, लेकिन इस राज्य के युवा देश के खातिर बलिदान देने में हमेशा आगे रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आज यहां अन्नाडेल में आयोजित विजय दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का दिन है और यह देश हित में हमारे महान सपूतों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करने का भी दिन है। उन्होंने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। डायरेक्ट बेनिफिट टंªास्फर का उद्देश्य अनुदान राशि को लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानातंरित करना तथा सूचना के सरल और तीव्र प्रवाह के लिए मौजूदा प्रक्रिया में सुधार कर लाभार्थियों को सीधा लाभ सुनिश्चित कर डी-डुप्लीकेशन और धोखाधड़ी से बचाना है। यह बात आज यहां कृषि एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कृषि और पशुपालन विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को लाभान्वित करने के लिए राज्य में जल्द ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रंास्फर नीति को लागू किया जाएगा। इससे न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकास खण्डों में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यो़ं के चुनाव का रोस्टर आज जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जारी कर दिया है। जारी की गई सूची के अनुसार जिला परिषद सदस्यो के 17 वार्डो में कमरउ, भंगानी, माजरा, बनकला और बाग पषोग वार्डो को महिलाओं के लिए, तथा कांडो भटनोल, गवाली व कालाअंब वार्डो को अनुसूचित जाति महिला तथा संगडाह को अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए जबकि षिल्ला को अन्य पिछडा वर्ग के लिए और बद्रीपुर व रामपुर भारापुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया…