Author: Himachal Varta

  जनसहयोग से कर्मपथ पर यूं ही आगे बढ़ता रहूंगा-डा. बिन्दल नाहन(हिमाचलवार्ता)। माजरा उप तहसील बनाए जाने पर माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतों में खुशी की लहर है। दशकों से चली आ रही उप तहसील की मांग पूरी होने पर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। आज कोलर, मिश्रवाला, माजरा पहुंचने पर विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल का स्थानीय लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतत्व में शानदार कार्य कर रही है और इन तीन सालों में नाहन विधानसभा…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर में वर्ष-2020 के दौरान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अतंर्गत 15 मामलों में पीड़ितों को 9 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान की गई है। जिसमें पिछले तीन महीनों के दौरान 10 मामलों में 4 लाख 76 हजार रूपये प्रदान किए गए है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कल्याण विभाग द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के सदस्यों को विद्यालयों तथा आगनवाड़ी केन्द्रों में किसी भी प्रकार के भेदभाव व छुआछूत के मामलों पर निगाह रखने तथा…

Read More

डॉ0 सहजल ने प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण को रोकने की एक और मुहिम के अतंर्गत स्टीम इनहेलर मरीजों को किए वितरित नाहन(हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 राजीव सैजल ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सराहंा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम पूछा व मरीजों को कंबल वितरित किए। इसके उपरान्त उन्होंने डेडीकेटेड कोविड-19 केयर सेंटर के स्टाफ से कोविड संक्रिमत मरीजों का कुशल क्षेम पूछा और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की उचित देखभाल करने व समय पर गर्म पानी…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)।  भारत पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर सिरमौर के भूतपूर्व सैनिकों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन भेंट किये। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 में भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी और इस ऐतिहासिक जीत में देश के सैनिकों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह वर्ष इस जीत की 50 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है जिसके चलते सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन और राजधानी शिमला में भी इसका आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। वहीँ,…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकास खण्डों में पंचायत प्रधान, बीडीसी अध्यक्ष, जिला परिषद, पंचायत समिति के सदस्यो का रोस्टर आज जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जारी कर दिया है। जारी की गई सूची के अनुसार प्रधान पद के लिए विकास खण्ड पांवटा की 78 पंचायतो मे से 39 पंचायतों को महिलाओं के आरक्षित रखा गया है जिसमे ग्राम पंचायत मानपुर देवडा, षिल्ला, ठोन्डा जाखल, पडदूनी, दुगाना, हरिपुर खोल, कुन्जा, अम्बोया, कोडगा, चांदनी, टटीयाणा टोरू डान्डा आंज, भरेाग बनेडी, मधाना, शरली मानपुरा, षिवा, बडवास, धौलाकुआं, सेनवाला मुबारिकपुर, कुन्डियों, भरली आगरों, नघेता, माजरा और मिश्रवाला…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। भारत सरकार की तरफ से खेती सुधारों के नाम के तहत पास किये गए तीन नये कानून देश में भुखमरी के हालात पैदा करेंगेे। उक्त प्रगटावा पंजाब राज गऊ कमीशन के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा की तरफ से किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि देश के किसानों की मेहनत के कारण ही अनाज के मामले में देश आत्म-निर्भर बना था और इसमें पंजाब और हरियाणा के किसानों का कीमती योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब अब देश में से भुखमरी के साथ मरने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है तो भारत सरकार की तरफ…

Read More

मुख्यमंत्री ने उचित मांग और विपणन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने पर बल दिया शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्राकृतिक उत्पादों का उचित विपणन और प्रमाणन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावकारी प्रणाली विकसित की जाएगी ताकि किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर मूल्य मिल सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में सत्त खाद्य प्रणाली तंत्र की एक उच्च स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक उत्पादों की उचित मांग और विपणन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More

मैं कभी भी किसी के दबाव आगे नहीं झुका परन्तु किसान यह जानना चाहते हैं कि आपने किस मंसूबे के तहत खेती कानून नोटीफायी कर दिये चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। अरविन्द केजरीवाल को अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की तरफ से किये मानहानि केस में घिर जाने के मौके से डरते हुये भाग जाने और माफी मांगने के लिए कायर करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि केजरीवाल की बौखलाहट भरी कोशिशों से उसकी सरकार की नाकामियों पर पर्दा नहीं पड़ सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने में असफल रह जाने के बाद…

Read More