नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे कोरोना के प्रति जनता को जागरूक करने की लिए 10 से 15 दिसंबर तक जागरूक शिवर चला रही है जिसे देखते हुए सिरमौर जिला की महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा जिले के हर मंडल में एक जागरूक कैंप लगाया जाएगा। इस बारे में महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को जिले के हर मंडल में जागरूक शिविर लगाया जाएगा जिसमे लोगो को कोरोना महामारी के दौरान साबधान रहने के बारे में बताया जाएगा वह इसके इलावा लोगो…
Author: Himachal Varta
ओवरलोडिंग न रुकी तो कभी भी टूट सकता दनोई स्टील ब्रिज नाहन(हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर दो दिन पहले क्षतिग्रस्त हुए दनोई स्टील ब्रिज के वर्टिकल पोस्ट गार्डर को लोक निर्माण विभाग द्वारा फिलहाल वैल्डिंग कर ठीक किया जा चुका है। नियमानुसार हांलांकि एसडीओ मैकेनिकल की रिपोर्ट आने तक उक्त पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती, मगर प्रशासन द्वारा यहां तैनात दो पुलिस कर्मियों को हटाए जाने के बाद बिना विभाग की अनुमति के पुल पर गाड़ियाँ चल पड़ी है। पुल के दूसरी बार क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण इससे होकर गुजरने वाले ओवरलोडेड लाइमस्टोन तथा रेत-बजरी के…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार ने राज्य के शैक्षिक संस्थानों का नाम शहीदों और अहम शख़्िसयतों के नाम पर रखकर उनको सत्कार देने की नीति के अंतर्गत राज्य के पाँच स्कूलों को शहीदों का नाम देने का फ़ैसला किया है। इस कार्य को अमल में लाने सम्बन्धी मंजूरी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ बताया कि देश की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान करने वाले शहीदों का पूरा राष्ट्र ऋणी है। उनकी याद को शाश्वत बनाए रखना और उनको बनता मान-सम्मान देना हमारा प्रारंभिक फज़ऱ् है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के अंतर्गत जि़ला…
केंद्र को आढ़तियों, मंडियों और गारंटीशुदा एम.एस.पी. की मौजूदा प्रणाली को बनाए रखने के लिए कहा ‘पंजाब के किसानों को दरकिनार न करो, भारत को अभी भी खाद्य सुरक्षा की ज़रूरत’ चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। खेती कानूनों को किसान विरोधी और सम्बन्धित पक्षों के साथ चर्चा किए बिना लाने की बात दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत बंद के द्वारा किसानों की एकजुटता ने खेती कानूनों को रद्द करने और बाद में कृषि सुधारों पर विस्तार में चर्चा करने की अहमीयत को दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र देशभर में प्रदर्शन कर…
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बाँडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डी.सी.एफ.ए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में 197 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने थुनाग क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 95 लाख रुपये की लागत से टाईप-टू क्वार्टर्ज के दो मंजिला भवन, 1.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 33/22 केवी विद्युत सब स्टेशन के संवर्द्धन की आधारशिला, 3.18 करोड़ रुपये की लागत वाले सिल्क सीड उत्पादन केन्द्र भवन, 5.50 करोड़ रुपये की लागत से थुनाग और आसपास के क्षेत्रों के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय भाजपा नेता डाॅ. प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और गत मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धमून के प्रधान बलदेव राज ठाकुर ने पंचायत के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान के रूप में 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। स्थानीय नेता सतीश शर्मा और सूर्य प्रकाश भी इस अवसर पर उपस्थित…
वैक्सीन के भंडारण के लिए प्रदेश में 386 स्थल चिन्हित, लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए 3700 वैक्सीनेटर्ज देंगे अपनी सेवाएं शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बारे में जानकारी देतेे हुए स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से राज्य में लोगों को उपलब्ध करवाई…