नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)-जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षा मंत्री ने जिला वासियों को 78वें हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 8 माह बाद 15 अप्रैल, 1948 को यह प्रदेश 30 छोटी-बडी पहाड़ी रियासतों से केन्द्र शासित मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने प्रदेश को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने वाले…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ)’- उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया।श्वं उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस योजना से पंचायत के 6 गांवों की 16 बस्तियों में रहने वाले लगभग 3174 लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस योजना से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा इस अवसर पर उन्होंने गांव गुसान में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उपमुख्यंत्री मुकेश अग्निहोत्री व उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज शिलाई के समीप पशमी गांव में महासु महाराज मंदिर की शिखा पूजन (मंदिर प्रतिष्ठा) के दौरान पूजा-अर्चना में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है इसके साथ लगता उत्तराखंड भी देवी-देवताओं के नाम से विश्व विख्यात है। इसी कड़ी में आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पशमी गांव में महासू महाराज मंदिर की शिखा पूजन के अवसर पर उत्तराखंड के हनोल में महासू महाराज तथा उनके पांच डोरिए पशमी गांव में शिखा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन बस स्टैंड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की, बिंदल ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है जिसके तहत भाजपा सभी 171 मंडलों में कार्यक्रम कर अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दे रही है। बिंदल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और उनके नेता ही थे जिन्होंने अंबेडकर जी का अपमान सैकड़ो बार किया है। कांग्रेस पार्टी ने अम्बेडकर को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया था, जिससे कांग्रेस…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- देश के और प्रदेश के विभिन्न भागों की भांति संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती आज सिरमौर जिला के हरिपुरधार में भी बड़े ही श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्याअर्पण किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जहां एक और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आदर और सम्मान से याद किया, वही कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- वैशाखी पर्व के पावन अवसर पर आज महर्षि मार्कण्डेश्वर महादेव डिमकी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। पारंपरिक पालकी यात्रा का भव्य आयोजन बोहलियाँ मंदिर से आरंभ हुआ, जो भक्ति और श्रद्धा के अटूट बंधन के साथ डिमकी महादेव मंदिर तक पहुंची। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अजय सोलंकी ने गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यात्रा मार्ग बोल बम के नारों और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा, जिसने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। स्थानीय लोक संस्कृति की मनमोहक धुनों और भक्तिमय भजन-कीर्तन ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)सिरमौर जिला के हरिपुरधार में लोगों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा मां भंगायणी मेला इस बार 3 से 5 में तक आयोजित होगा मेले का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेगी जबकि मेले के समापन समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर हरिपुरधार में मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। मीडिया से बात करते हुए मेला कमेटी की सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस बार माँ भंगायनी मेला हर वर्ष की तरह हर इस से भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज खालसा पंथ के साजना दिवस यानी बैसाखी के महापर्व को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया जा रहा है। यहां गुरुद्वारा परिसर में प्रातः काल अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा में गुरमत समागमों समेत कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिमाचल समेत साथ लगते राज्यों से श्रद्धालु भाग लेने पहुंच रहे है और गुरुद्वरा में नतमस्तक हो रहे है। मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के मैनेजर जागीर सिंह ने बताया…