Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसके बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पॉजिटिव आए मामलों में एक 9 वर्षीय बच्ची, एक 10 वर्षीय बच्ची, 18 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। यह सभी मामले कल इसी मोहल्ले से पॉजिटिव आई गर्भवती महिला के परिवार से हैं। इन सभी को कोविड केयर सेन्टर त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में अगले 5 दिनों यानि 22 जुलाई तक मध्यम घने बादल छाए रहेंगे तथा अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 19 से 21 जुलाई, 2020 तक मध्यम भारी वर्षा की सम्भावना है। अधिकांशतः हवा कि दिशा पूर्वी-दक्षिणी रहने के साथ हवा की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। वायुमंडल में आद्रता 42-98 प्रतिशत के बीच रहेगी। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। प्रभारी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर के ब्लॉक…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जहां प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा है तो वहीँ, संक्रमण के नए मामले भी बदस्तूर आना जारी है। आज जिला सिरमौर में कोरोना के एक साथ 10 नए मामले सामने आए हैं। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज की प्रयोगशाला से स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 10 को संक्रमित पाया गया है। इसमें गर्भवती महिला का पति भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 10 में से पांच महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई हैं। उधर पुष्टि करते हुए जिलाधीश डाॅ. आरके परुथी ने…

Read More

– कहा, जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए है तैयार, स्वास्थ्य विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे है मुस्तैद – मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर हाथ धोने की अपील की – जिले में अब तक 18836 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव, 184 व्यक्ति पा चुके हैं कोरोना के खिलाफ फतेह होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आज 34 कोरोना पाजीटिव मामले सामने…

Read More

जिले में अब तक 18292 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि सावधान रहने की जरुरत है और सावधानियां अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड-19 पर हम जल्द ही फतेह पा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 18292 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 183 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि ठीक हुए व्यक्तियों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज भवन में आयोजित होने वाले ‘ऐट होम’ कार्यक्रम को न करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज भवन में होने वाले ‘ऐट होम’ कार्यक्रम की परम्परा लंबे समय से चली आ रही है, परंतु इस वर्ष सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है और देश में भी इससे ग्रसित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के लाभार्थियों से वीडियो .काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 में यह योजना युवाओं को अपने उद्यम स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए आरम्भ की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत आरंभ में परियोजना लागत सीमा, जिसमें कार्यशील पूंजी 40 लाख रुपये थी, को वर्ष 2019-20 में बढ़ाकर 60 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि चालू पूंजी निवेश में पूर्व निर्धारित सीमा के अनुसार योजना के तहत…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व शांति और प्रदेश की समृद्धि के लिए राज्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 55 लाख गायत्री मंत्र जाप की पूर्णाहुति में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियांे की भूमि है तथा संपूर्ण विश्व ने भारतीय प्रथाओं और संस्कारों के वैज्ञानिक आधार को माना है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने विश्व को चकित किया है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा…

Read More