Author: Himachal Varta

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव कंसल ने आज यहां उद्योग भारती की ओर से हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार ने भी निगम की ओर से इस फंड के लिए 21 लाख रुपये का अंशदान किया। हेटेरो लैबस लि. के मधुसूधन रेडी और संजीव कुमार ने भी इस फंड के लिए मुख्यमंत्री को 25 लाख रुपये का चेक…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न पर्यटन परियोजनाआंे का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों की पसन्दीदा गंतव्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत जिला सोलन के क्यारीघाट में 25 करोड़ रुपये की लागत से सम्मेलन केन्द्र स्थापित किया जा रहा है और कि इस वर्ष दिसम्बर माह के अन्त तक इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में हेलीपोट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है और सितम्बर, 2020 तक यह…

Read More

शिमला। पुराना कांगड़ा के त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में आश्रम के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुजानपुर की निधी डोगरा ने एक विशेष योगासन, कांगड़ा की आहना कौशल ने योग में 10 विश्व कीर्तिमान, कांगड़ा के राहुल ने विभिन्न आसनों में पांच विश्व कीर्तिमान, जबकि सानव रंगानिया ने नटराज आसन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा योग क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि यह प्रयास विश्वभर में…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में आज शाम एक नया कोरोना मामला सामने आया है। आज 163 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 162 नेगेटिव आये थे लेकिन एक पॉजिटिव आया है जोकि 18 वर्षीय युवक है। पॉजिटिव आया युवक बुलंदशहर से 02 जुलाई को जिला में आया था। युवक को कोविड केयर सेन्टर त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है और उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। जिला में अब एक्टिव केस की संख्या 5 हो गई है।

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में आज 3 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं जिसके बाद अब जिला में केवल 4 एक्टिव केस बचे हैं। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि आज ठीक लोगों में एक 28 वर्षीय महिला, एक 47 वर्षीय आईटीबीपी का जवान और एक 47 वर्षीय सेना का जवान शामिल हैं। यह तीनो पौण्टा साहिब से संबंधित हैं और इन्हें कोविड केयर सेन्टर त्रिलोकपुर से अपने-अपने घर भेज दिया गया है जहां इन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन तीनो के ठीक होने के बाद जिला में एक्टिव केस 7 से घटकर…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज आदेश जारी करते हुए पाॅवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंज मन्त्रालयों के रामपुरघाट में शाह फिलीग स्टेशन के सामने आर्शीवाद काॅलोनी में स्थित नीरज वर्मा पेइंग गैस्ट हाउस को छोड़कर बाकि क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पाॅवटा साहिब के सूरजपुर में 20 जून, 2020 को तिरुपति मेडिकेयर में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने पर पौण्टा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत कुंज मन्त्रालयों के रामपुरघाट रोड की बायीं दिशा में जसपाल सिंह की माता बालासुंदरी दुकान से सब्जी के गोदाम तक, सब्जी गोदाम से…

Read More

प्रधानमंत्री सामाजिक संस्थाओं द्वारा लॉकडाउन में किये गए खाद्य वितरण व अन्य सहायता कार्यों को चर्चा द्वारा देश के समक्ष रखेंगे नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के दृष्टिगत लगाए गए लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के निवासियों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा कठिन परिस्थितियों में जिला प्रशासन के माध्यम से तथा स्वयं के प्रयासों से ये सुनिश्चित किया गया कि सभी जरूरतमंदों को समय पर भोजन उपलब्ध हो। प्रधानमंत्री जी ऐसी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा कल वार्ता कर उनके अनुभव तथा उनके द्वारा लॉकडाउन के दौरान किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यों को चर्चा द्वारा देश के सामने रखेंगे।…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में आगामी नगर पालिका व नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए नगर पालिका पॉवटा साहिब, नगर पालिका नाहन तथा नगर पंचायत राजगढ के वार्डो की परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (वार्डो के पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 1994 के नियम 6 के अर्न्तगत वार्डो को अधिसूचित किया गाया है। उन्होने बताया कि नगर पालिका नाहन में 13 वार्ड, नगर पालिका पॉवटा साहिब में 13 तथा नगर पंचायत राजगढ में 7 वार्ड अधिसूचित किए गये है। यदि किसी को अधिसूचित नगर…

Read More