Author: Himachal Varta

नाहन। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित पीपीई किट घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने नाहन में उपायुक्त कार्यालय परिसर में थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज उच्च न्यायालय के न्यायधीश के माध्यम से मामले की जांच की मांग की। युवा कांग्रेस पिछले 3 दिनों से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रही है युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी इस विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय नाहन उपायुक्त कार्यालय परिसर में थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त…

Read More

हिमाचल प्रदेश। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग बैठक को सम्बोधित कर उन्हें कोरोना आपदा से लोगों को राहत पहुँचाये जाने व सरकार द्वारा उठाए जा रहे विकासोन्मुखी कदमों के बारे में जानकारी दी।  श्री अनुराग ठाकुर ने कहा”कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देशवासियों को राहत देने के लिए केंद्र की  मोदी सरकार अनेकों अनेक उपाय कर रही है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को इस आपदा से राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ से ज़्यादा का राहत पैकेज…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के विकासखण्ड पच्छाद के ग्राम खडाना में उचित मूल्य की दुकान विक्रेता के खाली पद के लिए 8 जुलाई, 2020 तक आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आदित्य बिन्द्रा ने देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थीयों में एकल नारी, विधवा, महिला मंडल, दिव्यांग व्यक्ति (जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हो) भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार मे न हो, वह अपना आवेदन सादे कागज पर 8 जुलाई, 2020 तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां उद्योग मंत्री विक्रम सिंह तथा हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने निगम द्वारा निर्मित फेस मास्क भेंट किए। निगम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मास्क न केवल परंपरागत हैं बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भी निर्मित किए गए है। उन्होंने कहा है कि इनके द्वारा न केवल निगम की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी, बल्कि ये लोगों के लिए सुरक्षा में भी सहायक होंगे। निगम के प्रबंधक निदेशक नीरज कुमार जनरल मेनेजर योगेश व अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर…

Read More

साउड सिस्टम, फोटोग्राफी, शेटरिंग, टैंट हाउस, मण्डप सजावट, कम्पयूटर अस्मेबलिंग, पशुचारा, निर्माण संबंधी सेवाओं से जुड़े सेवा प्रदाता भी अब कर सकते है पंजीकरण नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा शुरू किये गए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर अब साउड सिस्टम, फोटोग्राफी, टैंट हाउस, मण्डप सजावट, शेटरिंग, कम्यूटर अस्मेबलिंग, पशुचारा व निर्माण संबंधी कार्यों से जुड़े सेवा प्रदाता भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुकत सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए इस पहल की शुरूआत की गई। उन्हांेने बताया कि…

Read More

शिमला। कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत 1.37 लाख कामगारों को राहत प्रदान करने के लिए जून माह में 2,000 रुपये की अतिरिक्त किश्त उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अप्रैल और मई 2020 महीनों के लिए 2,000 रुपये की राशि प्रत्येक लाभार्थी को पहले ही प्रदान कर दी है। इस राशि के मिलने से लाभार्थियों को 27.42 करोड़…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 15-16 जून की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प में शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद अंकुश हमीरपुर जिला की तहसील भोरंज के करोहता गांव से संबंध रखते है। मुख्यमंत्री ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला…

Read More

वीआईपी नंबर या मनपसंद नंबरों के लिए लगेगी बोली, परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना नाहन। अब पैसे देकर भी वाहन के लिए मन पसंदीदा नंबर लेना आसान नहीं होगा। वीआईपी नंबर या फिर अपने मन पसंद का नंबर लेने के लिए वाहन मालिकों को बोली प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रदेश परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार परिवहन विभाग ने सभी नंबरों के आधार मूल्य निर्धारित कर दिए हैं। अब इन आधार मूल्यों पर बोली लगेगी। जिसकी बोली सबसे अधिक होगी, नंबर उसका हो जाएगा। इसके लिए इच्छुक बोलीदाता को परिवहन विभाग की…

Read More