Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर में रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा गत दिवस कैम्पस इन्टरवयू का आयोजन किया गया जिसमें मैन काईन्ड फार्मा कम्पनी पांवटा सहिब के लिए 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इन्टरवयू में 116 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से 9 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। उन्होने बताया कि जिला मे समय-समय पर रोजगार विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगंे ताकि जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

Read More

योजना के तहत सभी कार्यों को जल्दी पूरा कर प्रगति रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें अधिकारी नाहन (हिमाचल वार्ता)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत जिला सिरमौर ने सबसे पहले ग्राम विकास योजना तैयार की है और सर्वेक्षण कार्य पूरा करने में भी जिला अग्रणी है। उन्होंने बैठक में मौजूद स बद्ध विभागों के अधिकारीयों को ग्राम विकास योजना में चिन्हित कार्यों के आर भ होने व पूर्ण होने की अनुमानित तिथि एवं वास्तविक तिथि के बारे में जल्दी सूचित करने के…

Read More

नाहन(हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के नारग में देर रात चार नकाबपोशों ने यूको बैंक की शाखा में सेंधमारी की। सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पच्छाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें उन्होंने देखा कि चार नकाबपोश बैंक में घुसे और सेफ़ के ताले को तोड़ने की पूरी कोशिश की। इस तरह बैंक में हुई सेंधमारी की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में डर का माहौल…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के जरिए हो रही धांधली पर रोक लगाने और सही लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द कर दिया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने एनएफएसए के तहत यह कार्य किया है। रद्द किए गए राशन कार्डों के बदले में सही और योग्य लाभार्थियों या परिवारों को नियमित तौर पर नए राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इसके परिचालन में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन्हीं में से एक…

Read More

नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता)। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता जहांजेब सिरवाल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की मदद से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को वापस लागू करवाएंगे। सिरवाल ने यह विवादित बयान उस समय दिया, जब वे जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दे रहे थे। कांग्रेस के युवा नेता जहांजेब सिरवाल ने कहा कि जो बाइडेन और कमला हेरिस को जीत की बधाई देता हूं। यह कोई व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा की जीत है। यह एक लोकतंत्र की जीत है। जहां तक भारत…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन जिला कुल्लू में स्थित सुप्रसिद्ध रोरिक आर्ट गैलरी नग्गर का दौरा किया। आर्ट गैलरी में उन्होंने निकोलस रोरिक, जो एक रूसी चित्रकार थे, द्वारा स्थापित आर्ट गैलरी में उनकी कृतियों का बारीकी से अवलोकन और अध्ययन किया। आर्ट गैलरी के भारतीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र तथा रूसी अध्यक्ष लारीसा सुरगीना ने राज्यपाल को रोरिक आर्ट गैलरी में स्थापित निकोलस की कृतियों की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल को अवगत करवाया गया कि आर्ट गैलरी में चार संग्रहालय हैं, जिनमें रोरिक आर्ट गैलरी, हिमालयन फोक…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 70.33 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने 4.43 करोड़ रूपये की लागत से अश्वनी खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 79 लाख रूपये की लागत से जुन्गा में सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास,    2.73 करोड़ रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की विज्ञान प्रयोगशाला और 87 लाख रूपये की लागत से निदेशालय फोरेंसिक सेवाएं जुन्गा में वाॅयस एनालिसिस प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 10.92 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कोटी-जुन्गा रोड़…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के 36 पात्र लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित होने वाले आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नही होगा इसके लिए पंचायतो व शहरी निकायो में आवस योजनाओ के माध्यम से क्रमवार आवासो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो लोग इस योजना से वंचित…

Read More