नाहन (हिमाचल वार्ता)। पांवटा साहिब में गोद ली हुई 4 साल की मासूम बच्ची की मौत मामले में आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी सौतेली मां को 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में एसआईटी टीम महिला से पूछताछ में जुट गई है। बता दें कि पांवटा साहिब में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने मासूम बच्ची को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसे उसने अपने किसी रिश्तेदार से गोद लिया था। कलयुगी मां ने अपने अपराध को छुपाने का प्रयास किया और निर्मम हत्या के इस मामले…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हर्षवर्धन चौहान इन दिनों शिलाई विधानसभा के दौरे पर है । आज शिलाई विधानसभा पांशी बेल्ट के बाग आबडा में 1 लाख 50 हजार से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया । उनके साथ प्रदेश काँग्रेस कमेटी सदस्य अमर सिंह कपूर कफोटा ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मामराज ठाकुर शिलाइ ब्लॉक कांग्रेस महासचिव गुलाब सिंह चौधरी शिलाई महिला ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्षा सविता तोमर ओर ग्राम पंचायत प्रधान सुरतो देवी मौजूद थी । उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना और काँग्रेस कार्यकर्ताओ को पंचायत चुनाव में तैयार रहने के आदेश दिए…
पुलिस ने कार से बरामद किए 90 किलो 529 ग्राम अफीम के डोडे कुल्लू (हिमाचल वार्ता) :- जिला कुल्लू के बंजार में पुलिस ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में अफीम के डोडे बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 38 वर्षीय कुलविन्द्र सिंह पुत्र हरमेश सिंह निवासी अहमदगढ़ मंडी लुधियाना पंजाब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम के डोडे कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत निवासी रामदास के रूप में हुई है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने जब बाइक के पास ही रामदास का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस…
मंडी (हिमाचल वार्ता) :हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले सामने आने से आम लोगों सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है। वही बड़ी बात तो यह है कि संक्रमण की चपेट में अब स्कूल के विद्यार्थी भी आ रहे हैं। जो बड़ी चिंता का विषय है। आपको बता दें कि जिला मंडी में एक साथ 104 विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आए हैं। एक साथ 104 विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। जोगिंद्रनगर…
निर्माणाधीन मात्तर सड़क का किया निरीक्षण, हरियाणा की तरफ प्रस्तावित आदि बद्री सड़क का भी लिया जायजा नाहन (हिमाचल वार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा वर्तमान में आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर में विकास के विभिन्न कार्यों को भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीव्र गति से अंजाम दिया गया है जबकि कांग्रेस शासन काल में यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के मात्तर पंचायत की कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा की जिसके परिणामस्वरूप आज यह क्षेत्र विकास…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री पियूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानूपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाईन के लिए शत-प्रतिशत केन्द्रीय निधि प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित साधन है। उन्होंने इस योजना के लिए केन्द्र से पूर्ण धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया, क्योंकि यह रेलवे लाईन देश और प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और रेल लाईनों के लिए नए रूट चिन्हित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुददों पर चर्चा की और प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता और उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।