रिक्त पद भरवाने की मांग को लेकर पच्छाद विधायक से मिला नारग अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा खंड के नारग के अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी प्रेम दत्त एवं महा सचिव जिला सिरमौर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर देवेन्द्र कुमार शर्मा की अगुवाई में विधायक पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र रीना कश्यप से खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नारग में रिक्त पड़े पदो को भरने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद सृजित करने बारे राजगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर मिला। विधायक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारग में रिक्त…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब उपमंडल के गोरखूवाला में व्यक्ति की हत्या मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि गिरिपार की गोरखूवाला पंचायत निवासी रामदास (42) का शव शुक्रवार रात को बाइक के साथ सड़क किनारे पड़ा मिला था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई रामपाल ने मृतक की पत्नी और एक अन्य युवक पर हत्या का शक जताया। रामपाल ने पुलिस को बयान दिया कि मृतक की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताते है कि सौतेली मां ने पहले बच्ची के साथ बुरी तरह से पिटाई की उसके बाद ठंडे पानी से नहलाया। इसका खुलासा महिला के 11 साल के बेटे ने पुलिस के सामने किया है। कुंजा मतरालियों में मंगलवार को एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत मामले में पुलिस की जांच में दूसरे दिन कुछ और ही खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची बाथरूम में खेल रही थी…
जल्द होगा बहुउददेशय श्री रेणुकाजी बांध प्रोजेक्ट का शिलान्यास नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर को आगामी दो वर्षाे से पहले बिजली की समस्या से मिलेगी पूर्णतया निजात यह वाक्य ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर जिला के रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टटवां व्योंग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग में रविवार को जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 21 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया जबकि कुल 98 मांगे प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त अधिकाशं मामलों का प्री जनमंच एक्टीविटी के दौरान ही निपटारा कर दिया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम पिछले 2 दिनों से जिला सिरमौर में दबिश दे रही है। सीबीआई की टीम ने नाहन, पांवटा साहिब व शंभुवाला में अब तक करीब 2 दर्जन छात्रों से पूछताछ कर उनके प्रमाण पत्रों की जांच की। साथ ही उन्हें बताया कि उनके नाम पर असम एजुकेशन ग्रुप तथा नाहन नाएलेट ने किस तरह छात्रवृत्ति का फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का घोटाला किया है। सीबीआई के डीएसपी बलबीर शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर वीरेंद्र कश्यप तथा उनके सहयोगी प्रदेश में हुए 29 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार…
दत्तोपंत ठेंगडी जन्मशताब्दी समापन समारोह का आयोजन शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी अपनी आखिरी सांस तक असमानता को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहे। सद्भाव उनका विश्वास था और वे दूरदृष्टा थे। उसी से, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संगठन बनाए और उनका देश-काल-स्थिति के अनुसार मार्गदर्शन किया। यह सब करते हुए, उन्होंने असमानता को समाप्त करने के लिए योगदान दिया। राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्मशताब्दी समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगडी असाधारण व विलक्षण प्रतिभा के धनी,…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। आज प्रदेश के 11 ज़िलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन जन मंच कार्यक्रमों में 846 शिकायतें व मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कोविड महामारी के दृष्टिगत जन मंच के दौरान फेस मास्क के उपयोग व परस्पर दूरी के नियम तथा सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। ज़िला शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा…
50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डैम का किया शिलान्यास धारटी क्षेत्र की गौंत और सरोगा टिक्क्र पेयजल योजनाओं को मिलेगा लाभ निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनेठी और गौंत, बनेठी डगजार सड़क का भी किया निरीक्षण। नाहन (हिमाचल वार्ता)।विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र को केवल वोट बैंक समझा और इस क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाओं की दशकों तक अनदेखर और उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र कि लोग सड़क और पेयजल के लिए तरसते रहे किन्तु कांग्रेस सरकारों…