शिमला (हिमाचल वार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। कई सामाजिक संस्थान भी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने आज राजभवन में लक्ष्मी नारायण कल्याण संस्थान के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर कही। राज्यपाल ने कहा कि गत आठ महीनों में बहुत परिवर्तन हुए हैं। लोग सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सतर्क रहने तथा सरकार…
Author: Himachal Varta
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने कहा डा. राजीव बिन्दल हमारे लिए मसीहा की तरह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के एससी सैल के उपाध्यक्ष धनीराम भी शामिल नाहन (हिमाचल वार्ता)।-नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत के कांग्रेस के एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष धनीराम ने अपने दर्जनों समर्थकों सहित भाजपा का दाम थाम लिया। नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। धनीराम पूर्व में बनकला पंचायत के कांग्रेस के पंचायत प्रधान प्रत्याशी रहे हैं और पूर्व में पुलिस अधिकारी भी रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार दिन और रात को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से खनन माफिया खनन में जुटा हुआ है। खनन माफिया कार्यवाही से बचने के लिए नए हथकंडे अपना कर अवैध कारोबार चला रहे है। ऐसे में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त हो गई है। ताजा मामले में खनन विभाग की टीम ने पांवटा साहिब में अवैध खनन करते दो टिप्पर सहित एक ट्रैक्टर को पकड़ कर उनके चालान कर भारी जुर्माना वसूल किया…
डॉ. खुशहाल चन्द शर्मा ने संभाला एसपी सिरमौर का कार्यभार नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के नवनियुक्त एसपी खुशहाल चन्द शर्मा ने आज सिरमौर जिला का कार्यभार संभाला। खुशहाल सिंह इससे पहले मुख्यालय शिमला में एसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे। नाहन में एसपी सिरमौर का पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी जिसमें आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में इलीगल माइनिंग,महिला अपराध, और नशे के बढ़ते प्रचलन रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे साथ ही…
नाहन मेडिकल कालेज के कर्मियों को जल्द बनेंगे आवास, नर्सिंग के पद भी भरेंगे, डा बिंदल ने दिया भरोसा नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज कर्मचारी महासंघ नाहन ने नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल के समक्ष मेडिकल कालेज की मांगें रखी हैं। कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी द्वारा नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्मियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। नवनियुक्त प्रधान प्रीतम कौर ने ये मांगें उनके समक्ष रखी। प्रीतम कौर ने कहा कि मेडिकल कालेज में नर्सिंग श्रेणी के करीब 181 से अधिक रिक्त पड़े पदों को…
पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर की जाए रद्द , प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन शिमला (हिमाचल वार्ता) :- शिमला सहित अन्य जिलों में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर प्रेस क्लब शिमला के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार आज होटल पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों पर दर्ज मामलों को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इससे जहां पत्रकारों की छवि…
अब चूहों में पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण , डेनमार्क में मारे जाएंगे 1.7 करोड़ चूहे कोपेनहेगन (हिमाचल वार्ता) : कोरोना वायरस संक्रमण हर दिन अपना रूप बदल रहा है और वायरस में हो रहा ये म्यूटेशन वैक्सीन ( कोविड -19 वेक्सीन ) प्रोग्राम के लिए एक बड़ा चैलेंज भी बना हुआ है। जानवरों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस संकमण में हुए बदलावों को लेकर डेनमार्क 17 मिलियन चूहों (एक करोड़ सत्तर लाख) को मारने की योजना बना रहा है। मनुष्यों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद वहां की सरकार अब चूहों को खत्म करेगी । रॉयटर्स…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिकारी देवी मंदिर को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आर्कषण के रूप में विकसित करने के साथ इस मंदिर की प्राचीन भव्यता का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और शिकारी देवी मंदिर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उपलब्ध काली स्लेटों से कांगरी से मंदिर तक सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 6.2 लाख रुपये व्यय कर 230 मीटर से अधिक सीढ़ियों का निर्माण किया जा चुका है। सीढ़ियों के…