नाहन (हिमाचलवार्ता)। मेन काईन्ड फार्मा कम्पनी पांवटा साहिब जिला सिरमौर के 22 आई.टी.आई. और बी. फार्मा अनुभवी अभ्यर्थियो को रोजगार मुहैया करवाएगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने देते बताया कि कंपनी चयनितों को 15000 से 25000 तक मासिक वेतन देगी। इच्छुक अभ्यर्थी 09 नवम्बर 2020 को जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में प्रातः 11बजे से दोपहर 02बजे तक इन्टरव्यू दे सकते है। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित अपना बायोडाटा की कॉपी साथ लाएा
Author: Himachal Varta
नाबालिग को अगवाकर दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दुराचार के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिलाई उपमंडल की पंचायत के ही एक युवक ने अपने गांव की एक नाबालिग को पहले भला फुसलाकर घर से भगाया। फिर उसके साथ दुराचार करके नाबालिग को छोड़ दिया। नाबालिग के पिता ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए और आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर, डीएसपी बीर बहादुर…
प्रदेश सरकार द्वारा जारी विशेष एसओपी के तहत आयोजित होगा जनमंच – डॉ. परुथी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरग में करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता.… नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में 8 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। इस अवसर पर डॉ परुथी ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस…
कांग्रेस ने कुल्लू में डीसी कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन कुल्लू (हिमाचल वार्ता) :- रोहतांग टनल से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शिलान्यास पट्टिका को हटाने और उसे अभी तक पुनः स्थापित न करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आज कुल्लू में डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में डीसी कुल्लू के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी…
ब सीटी स्कैन के लिए पांवटा के मरीजों को नहीं जाना पडेगा बाहर! नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के जेसी जुनेजा चेरिटेबल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया गया। इस 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन में हर तरह के सीटी स्कैन सहित एंजियोग्राफी भी संभव होगी। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि यहां बेहद कम दामों में सीटी स्कैन और एंजियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड और हिम केयर कार्ड धारकों को इस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलेगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन और एंजियोग्राफी…
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरग में करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में 8 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। इस अवसर पर डॉ परुथी ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस बार जनमंच के आयोजन के संबंध में विशेष एसओपी जारी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने महल क्षेत्र के भलाड भलोन पंचायत का दौरा किया। उन्होंने इस दौरे में गांव थोला हरिजन बस्ती हुलवट जयडाना के बाद गांव बोलाइना में स्थानीय लोगों ने उनका गाजे-बाजे से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मपाल सूर्या,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ0राजीव बिंदल तथा उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के प्रागंण में विकास खण्ड नाहन की 34 पंचायतों के 205 राजस्व गावों व 228 वार्डो में लोगो को कोरोना संक्रमण बारे जागरूक करने के लिए दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सात दिनों तक इन पंचायतो में लाउड स्पीकर के माध्यम से सूचना, शिक्षा व संचार के द्धारा लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव बारे जागरूक करेगें। इस अवसर पर डा0 बिंदल ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी कोरोना सक्रंमण का खतरा लगातार…